हाल ही में भारतीय सिनेमा ममें दो से तीन फिल्में ऐसी रिलीज़ हुई हैं जिन्होंने वाकई इतिहास बना दिया है। इनमें से दो फिल्मों ने तो कमाई के मामले में 1000 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया है। जिसमें रामचरण की आरआरआर और यश की केजीएफ़ 2 शामिल है। वहीं फिल्म पुष्पा ने भी अच्छी ख़ासी कमाई की है लेकिन फिलहाल केजीएफ़ 2 और आरआरआर का क्रेज़ दर्शकों में देखने को मिल रहा है।
इन फिल्मों ने वाकई कई रिकॉर्ड बनाए हैं। केजीएफ़ 2 ने तो बीते दिन ही आमिर खान की दंगल को भी मात दे दी है। ऐसे में वाकई इन फिल्मों के क्रेज़ का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। लेकिन हाल ही में कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुई है जिसमें तेलुगू सिनेमा की फिल्में भी शामिल हैं। वहीं रामचरण की फिल्म आचार्य भी खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
हाल ही में दो फिल्में ऐसी आई है जिन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। रामचरण की आरआरआर ने 1122 करोड़ तो वहीं केजीएफ़ 2 ने 1065 करोड़ की कमाई की है। एक महीने के अंदर अंदर ही दोनों फिल्मों ने वाकई कमाल कर दिया है। वहीं तेलुगू सिनेमा की भी ये दो फिल्में ऐसी है जिन्होंने इतिहास रच दिया है। हालांकि इसी दौरान कई फिल्में फ्लॉप भी हो गई हैं।
बॉलीवुड में रणवीर सिंह की फिल्म 83 भी हाल ही में रिलीज़ हुई लेकिन ये फिल्म भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म को 80 करोड़ का घाटा हुआ है। वहीं प्रभास की राधेश्याम को भी 100 करोड़ का लॉस हुआ है। वहीं राधेश्याम भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म है जिसे 100 करोड़ का घाटा हुआ है। हाल ही में रामचरण और चिरंजीवी की फिल्म आचार्य भी रिलीज़ हुई जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चल पाई।
बताया जा रहा है कि आचार्य को भी करीब 80 करोड़ का नुकसान हुआ है। अब तक सबसे ज्यादा नुकसान में जाने वाली फिल्म राधे श्याम है जिसे 110 करोड़ का नुकसान हुआ है वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर आचार्य और 83 है जिन्हें 80 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके बाद बॉम्बे वेल्वेट का नाम आता है जिसे 70 करोड़ और मोहनजो दाड़ो को 55 करोड़ का नुकसान हुआ है। इन सभी फिल्मों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है।