छोटी बच्ची के लिए फ़रिशता बनी दो महिला कॉन्स्टेबल, अपना दूध पिलाकर निभाया इंसानियत का फर्ज़

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

हम जानते हैं कि धरती पर माँ को भगवान का दर्जा ही दिया जाता है। माँ का दिल बहुत बड़ा होता है। बच्चा चाहे अपना हो या किसी और का लेकिन कोई भी माँ एक बच्चे को दुख में नहीं देख सकती है। हाल ही में एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हाल ही में दो महिला कॉन्स्टेबल ने कुछ ऐसा किया है जिससे इंसानियत की नई मिसाल कायम हो गई है।

ये खबर राजस्थान के कोटा की बताई जा रही है जहां दो महिला कॉन्स्टेबल ने इंसानियत का फर्ज़ अदा किया है। दरअसल इन महिला कॉन्स्टेबल को जंगल में एक आदिवासी बच्ची अचेत हालत में मिली जिसके बाद दोनों उसे अपने साथ थाने ले आई और अपने दूध पिलाकर उसकी भूख को शांत किया। अब ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और हर कोई इसे पसंद भी कर रहा है।

आज के समय में इंसानियत बहुत ही कम देखने को मिलती है। लेकिन ये कहा जा सकता है कि आज भी इंसानियत जिंदा है। कई लोग पुलिस को सिर्फ बदनमा करते हैं लेकिन इस दुनिया में कुछ अच्छे पुलिस वाले भी हैं। दरअसल हाल ही में राजस्थान के कोटा से एक ऐसी खबर आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। हाल ही में कुछ तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें मुकलेश और पूजा नाम की दो महिला कॉन्स्टेबल एक बच्ची को दूध पिलाती हुई नज़र आ रही हैं।

दरअसल एक जंगल में किसी ने एक बच्ची को नशेड़ी बाप के साथ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस भी मौके पर पहुंचा गई। जहां बच्ची भी बेसुध हालत में पड़ी थी। बच्ची की उम्र महज ढाई महीने की बताई जा रही है। जिसका पिता उसे जंगलों में ले आया था। इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल दोनों को थाने ले आई।

बच्ची का भूख से बुरा हाल हो रहा था जिसके बाद दोनों महिला कॉन्स्टेबल ने अपना दूध बच्ची को पिलाया और उसकी भूख को शांत किया। इसके बाद बच्ची माँ को सौंप दी गई। अब ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और हर कोई दोनों महिला कॉन्स्टेबल की तारीफ भी कर रहा है। वाकई दोनों ने इंसानियत की मिसाल को पेश किया है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े