शहनाज़ गिल सोशल मीडिया पर आए दिन काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके अलग अंदाज़ और खूबसूरती के कारण हर कोई उन्हें खूब पसंद भी करता है। वहीं सलमान के साथ भी शहनाज़ काफी खास रिश्ता साझा करती हैं। दोनों की मुलाक़ात भी बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। वहीं इसके बाद से ही सलमान भी शहनाज़ के फैन बन गए। आज भी दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे से वरताव करते हुए नज़र आते हैं।
हाल ही में अर्पिता और आयुष शर्मा ने अपने घर पर ईद पार्टी दी जिसमें सलमान और शहनाज़ भी पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके लिए अब शहनाज़ को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स को शहनाज़ का सलमान के साथ बर्ताव पसंद नहीं आया। ऐसे में शहनाज़ पर कई आरोप भी लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा भी हो रही है।
बता दें कि सलमान हर बार ईद की पार्टी का आयोजन करते हैं। लेकिन इस बारा ये पार्टी सलमान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा के घर पर ही आयोजित की गई थी। वहीं इस पार्टी में भी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्ती शामिल हुई थी। वहीं शहनाज़ गिल भी इस पार्टी में शामिल हुई थी। शहनाज़ ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थी। लेकिन उनकी एक वीडियो ने दर्शकों को वाकई हैरान कर दिया है।
शहनाज़ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे सलमान के साथ काफी अलग बर्ताव करती हुई नज़र आ रही हैं। देखा जा सकता है कि शहनाज़ बार बार सलमान के गले लग रही हैं। वहीं इसके बाद वे सलमान को खींच कर अपनी गाड़ी की ओर ले जाती हैं और उसके बाद वे गाड़ी में बैठकर भी सलमान पर प्यार लुटाना कम नहीं करती।
ऐसे में शहनाज़ का ये बर्ताव यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि शहनाज़ इस समय शराब के नशे में थी जिसके कारण ही वे ऐसी हरकतें कर रही थी। वहीं अब शहनाज़ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि शहनाज़ की तरफ से इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ये वीडियो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है।