KGF2 के बाद प्रभास वाली गलती नहीं दोहराना चाहते यश, फिल्मों को चुनने में बरत रहे हैं सावधानी

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

हाल ही में यश की फिल्म केजीएफ़ 2 रिलीज़ हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वाकई झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। फिल्म को रिलीज़ हुई अब जल्द ही एक महीना होने वाला है और फिल्म ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ने दंगल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

ये फिल्म हिन्दी वर्जन में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं यश का स्टारडम भी काफी बढ़ गया है। उनके पास कई फिल्मों के ऑफर भी आ रहे हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक यश अब हर फिल्म के लिए काफी सोच समझकर हाँ कर रहे हैं। वे फिल्मों को चुनने में किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहते हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।

बता दें कि केजीएफ़ 2 के रिलीज़ होने के बाद से ही यश के स्टारडम में भी चार चांद लग गए हैं। अब यश दर्शकों की पहली पसंद भी बन गए हैं। वहीं दर्शक भी अब यश को किसी और फिल्म में वापस से पर्दे पर देखना चाहते हैं। लेकिन अब यश फिल्मों को चुनने में काफी सावधानी बरत रहे हैं। जो गलती प्रभास ने की है वे गलती यश अपने करियर में नहीं करना चाहते हैं। जो स्टारडम यश को मिल रहा है वहीं प्रभास को भी मिला था।

सूत्रों के मुताबिक यश को अब हिन्दी, तमिल, तेलुगू सिनेमा सेव कई ऑफर मिल रहे हैं। ऐसे में अब यश फिल्मों को चुनने के लिए जल्दबाज़ी नहीं कर रहे हैं। आमतौर पर जब भी कोई बड़े बजट की फिल्म ब्लॉकबस्टर होती है तो अभिनेता बड़े निर्देशक के साथ फिल्म साइन कर लेते हैं। लेकिन यश यही काम नहीं करना चाहते। वे अपने दर्शकों को अच्छी कहानी देना चाहते हैं।

वहीं प्रभास की बात करें तो बाहुबली से उन्हें खूब पहचान मिली। रातों रात प्रभास स्टार बन गए थे। लेकिन इसके बाद उनकी फिल्म साहों और राधेश्याम आई जो बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। बस इसी से यश बचना चाहते हैं और दर्शकों के सामने एक अच्छी कहानी के साथ आना चाहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यश अपनी अगली फिल्म बेहद ही सावधानी के साथ चुनेंगे।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े