कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती है। सोशल मीडिया पर कंगना अपनी खूबसूरती और बेबाकी के लिए काफी चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल कंगना लॉकअप शो को होस्ट करती हुई नज़र आ रही हैं। लेकिन कंगना ने अपन्बि पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अपने लव अफेयर को लेकर भी कंगना काफी चर्चाओं में रही हैं। ऋतिक के साथ भी कंगना का अफेयर किसी स्से छिपा नहीं है।
एक समय पर दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन दोनों का ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। इसके बाद तो दोनों ने एक दूसरे के ऊपर कई आरोप भी लगाए और सोशल मीडिया पर दोनों के बीच काफी बहस भी हुई है। बताया जाता है कि कंगना ने कहा था कि उन्हें इस रिश्ते में रहने के लिए धमकाया भी गया था। हालांकि अब दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हर मुद्दे पर कंगना बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। जिसके कारण कई बार कंगना को ट्रोल भी होना पड़ा है। हालांकि इन सब से कंगना कभी नहीं डरी और अपनी बात सबके सामने रखी। कंगना ने कई इंटरव्यू में अपने और ऋतिक के रिश्ते के बारे में भी काफी कुछ बताया है जो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुका है। दोनों का रिश्ता बेहद करीब का था।
बताया जाता है कि जब कंगना ने ऋतिक के सतह क्रिश 3 में काम किया तभी उन्हें ऋतिक से प्यार हो गया था। हालांकि उस समय ऋतिक भी शादीशुदा थे। जानकारी के अनुसार ऋतिक पहले से ही कंगना के फेवरेट कलाकार थे। बस इसके बाद जब दोनों ने काम किया तो दोनों को एक दूसरे से प्यार किया। बताया जाता है कि सुज़ैन के साथ ऋतिक का तलाक भी कंगना के कारण ही हुआ था।
उन्हें ही इसका जिम्मेदार माना गया था। कंगना ने बताया था कि ऋतिक उनके बर्थडे पर जमीन पर लेट लेटकर नाचे थे। वहीं जब दोनों एक दूसरे से अलग हुए तो कंगना ने ऋतिक पर कई गंभीर आरोप लगाए। कंगना ने कहा था कि वे उन्हें पागल साबित करना चाहते थे। वहीं इंडस्ट्री में भी कई लोगों ने उन पर इस रिश्ते को ऐसे ही चलाने का दबाव भी बनाया था। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है कोई नहीं जानता।