बॉलीवुड में जब भी सुपरस्टार की बात की जाती है तो उसमें सलमान खान का नाम भी सबसे पहले लिया जाता है। हर कोई सलमान के अंदाज़ और उनके अलग अंदाज़ को खूब पसंद करता है। वहीं सलमान की पर्सनैलिटी की भी दुनिया दीवानी है। काफी स्ट्रगल के बाद ही सलमान ने इंडस्ट्री में अपनी ये पहचान बनाई है। वहीं सलमान अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं।
सलमान की उम्र भी 50 की हो रही है लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। ऐसे में सलमान के फैंस भी इसी बात को जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान शादी क्यों नहीं करना चाहते हैं या पहिर कब करने वाले हैं। इसे लेकर सलमान के पिता सलीम खान ने बताया है कि आखिर सलमान की शादी क्यों नहीं हो पा रही है।
हम जानते हैं कि सलमान को पूरी दुनिया प्यार करती है। आज भी कई लड़कियां उनकी दीवानी हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सलमान की शादी नहीं हो पा रही है ये वाकई हैरानी वाली बात है। हालांकि सलमान का कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर भी रह चुका है लेकिन सलमान को उनका प्यार नहीं मिल पाया। लेकिन अब सलमान के पिता सलीम ने उनकी शादी न होने के राज को सबके सामने खोल दिया है। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान भी हो गया है।
बता दें कि यूं तो सलमान एश्वर्या, जैकलीन, कैटरीना जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर में रह चुके हैं लेकिन कहीं भी उनकी बात नहीं बन पाई। वहीं एश्वर्या के साथ उनका रिलेशनशिप काफी चर्चाओं में रहा। लेकिन सलमान की शादी न होने का राज उनके पिता सलीम खान ने फराह खान के चैट शो “तेरे मेरे बीच” में बताया था। उन्होंने बताया था कि एक कारण से ही सलमान का रिश्ता टूट जाता है।
सलीम के मुताबिक सलमान लड़की में अपनी माँ को ढूंढने लग जाते हैं। शुरुआत में उन्हें प्यार होता है और सब कुछ ठीक चलता है लेकिन इसके बाद वे उसमें अपनी माँ को खोजते हैं जिसके कारण सलमान का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाता। इसी कारण से सलमान आज भी कुंवारे है। हालांकि सलमान ने अपनी पहचान काफी बना ली है। वे अब जल्द ही कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। जल्द ही उनकी फिल्म टाइगर 3 भी रिलीज़ होने वाली है।