बॉलीवुड में कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का अफेयर खूब सुर्खियों में रहा है। आज भी ऐसे कई लव अफेयर हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन्हीं में से एक है डिंपल कपाड़िया और सनी देओल का लव अफेयर। दोनों ही बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स हैं। दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।
वहीं बताया जाता है कि फिल्मों में काम करने के दौरान ही डिंपल और सनी एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। एक समय तो ऐसा भी आ गया था जब डिंपल के बच्चों ने सनी को छोटे पापा कहना भी शुरु कर दिया था। हालांकि दोनों का प्यार मंजिल तक नहीं पहुँच पाया। लेकिन दोनों के प्यार की चर्चा आज भी खूब होती है।
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड के जाने माने स्टार्स हैं। सनी ने फिल्मी करियर को 1983 में आई फिल्म बेताब से शुरू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह भी नजर आई। वहीं इसके बाद सनी ने डिंपल के साथ भी गुनाह, अर्जुन जैसी फिल्मों में काम किया था। बताया जाता है कि फिल्मों में काम करने के दौरान ही डिंपल और सनी एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए थे। हालांकि सनी पहले ही पूजा के साथ शादी कर चुके थे।
डिंपल भी राजेश खन्ना के साथ शादी कर चुकी थी। लेकिन दोनों का प्यार एक दूसरे को करीब लाने से रोक नहीं पाया। दोनों के लव अफेयर कीभी खूब चर्चा होने लगी थी। वहीं जब डिंपल की बहन की मौत हुई तो भी सनी डिंपल के घर गए थे जिसके बाद उंकलव अफेयर चर्चाओं में आ गया था। तब पूजा ने भी सनी को बच्चों के साथ दूर होने की धमकी दी थी। सनी ने भी घर बचाने के लिए डिंपल से दूरी बना ली थी।
वहीं इसके बाद 2017 में डिंपल और सनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो मोनाको की बताई जा रही थी। दोनों शादीशुदा होने के बाद भी विदेश घूमने गए थे। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता। बताया जाता है कि बीच में तो डिंपल के बच्चे सनी को छोटे पापा कहते थे। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया था।