New Delhi: हम जानते हैं कि आम आदमी पार्टी खुद को आम जनता की पार्टी बताती है। वहीं हाल ही में आम आदमी पार्टी में पंजाब में भी जीत को हासिल कर लिया है। वहीं इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने अपने उम्मीदवारों को आम जनता के तौर पर पेश किया और उनका ये खेल सफल भी हो गया। लेकिन अब एक बार फिर से आम आदमी पार्टी यूजर्स के घेरे में आ गई है।
हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जो वाकई हैरान करने वाला है। दरअसल लुधियाना पश्चिम से विधायको गुरप्रीत गोगी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। कुछ समय पहले जो शख्स स्कूटर पर चुनाव प्रचार कर रहा था वे अब पोर्शे गाड़ी में घूम रहा है। ये वाकई हैरान कर देने वाली बात है। क्या वाकई पंजाब में आम आदमी पार्टी ने दिन बदल दिए हैं?
बीते दिनों पंजाब में चुनाव हुए और आम आदमी पार्टी ने इसमें जमकर चुनाव प्रचार भी कुय जिसमें उन्हें सफलता मिल गई। आम आदमी पार्टी ने 92 विधानसभा सीटों पर कब्जा किया है। वहीं इस दौरान विधायक गुरप्रीत गोगी बजाज के पुराने स्कूटर पर नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन अब हाल ही में उन्हें करोड़ों की महंगी पोर्शे गाड़ी में देखा गया है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
वाह रे @ArvindKejriwal की आम आदमी पार्टी…चुनाव से पहले स्कूटर – जीतने के बाद करोडों की पोर्चे कार..
लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी जी पोर्चे कार में अपने ऑफिस पहुंचे… ये वही शख्स है जो अपना नॉमिनेशन भरने के लिए स्कूटर पर गए थे।
ये ठगने का खेल ज्यादा दिन नहीं चलेगा। pic.twitter.com/8CMdJEMLq8
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) May 4, 2022
विधायक जी ने तो वाकई दिन और जज़्बात बदल दिए हैं। यूजर्स भी यही सोचकर हैरान हैं कि जो शख्स पुराने स्कूटर पर चलने के लिए मजबूर था वे अब पोर्शे में कैसे आ गया। वहीं यूजर्स का मानना है कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने इन्हें भी बचाने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया होगा। कहा जा रहा है कि ये गाड़ी उनके बेटे की है जिसे वे काम के लिए ले आए।
लेकिन अब यूजर्स भी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और विधायक जी के साथ साथ आम आदमी पार्टी की चुटकी भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि एलन मस्क जल्द ही विधायक जी से मुलाक़ात करेंगे ताकि वे जान सकें कि कुछ ही महीनों में स्कूटर को पोर्शे में कैसे बदला जाता है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा है कि विधायक जी इस गाड़ी में कैसे बैठना है पहले वे सीख लें।