पूरी दुनिया के सामने अंजली अरोड़ा ने कुबूला मुनव्वर के लिए अपना प्यार, कहा “मैंने अपनी भावनाओं को दबा दिया”

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

इस समय लॉकअप शो खूब सुर्खियों में है। ये शो देश का सबसे नंबर 1 शो बन चुके हैं। वहीं अब इसी हफ़्ते के अंत में इस शो का फ़िनाले हैं जिसके बाद पता चल जाएगा कि आखिर कौन सा कैदी शो का विजेता बनने वाला है। कल ही पूनम पांडे शो से बाहर हो चुकी हैं। वहीं शो में मुनव्वर फारुकी और अंजली अरोड़ा का रिश्ता भी खूब सुर्खियों में हैं।

दोनों ने कभी अपना प्यार कुबूला नहीं हैं लेकिन दर्शकों को देखने से यही लग रहा है कि या तो दोनों सच में प्यार में हैं या फिर दोनों ही प्यार का नाटक कर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर के लिए अपना प्यार कुबूल कर लिया है। अंजलि ने खुद बताया है कि उनके मन में मुनव्वर के लिए प्यार है लेकिन उन्होंने किसी कारण से उसे दबा लिया है।

हाल ही में शो में कंगना की कचहरी लगी थी। इस दौरान कंगना समेत कई मीडिया पर्सन कैदियों से बातचीत करने के लिए शो की जेल में गए थे। यहाँ सब बातचीत होने के बाद एक मीडिया पर्सन ने मुनव्वर से पूछा कि क्या वे अंजलि के लिए कुछ फील करते हैं। तो ऐसे में मुनव्वर ने साफ इंकार कर दिया। वहीं इसके बाद यही सवाल अंजलि से भी पूछा गया था। ऐसे में अंजलि ने काफी हैरान करने वाला जवाब दिया।

अंजलि ने सभी के सामने इस बात को माना कि वे मुनव्वर के लिए कुछ फील करती हैं। वहीं अंजलि ने बाहर की दुनिया का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्यार और भावनाओं को दबा लिया है। ऐसे में कंगना भी मुनव्वर की टांग खींचती हुई नज़र आई। ऐसे में ये बात साफ हो गई है कि अंजलि अरोड़ा मुनव्वर के लिए फीलिंग्स रखती हैं।

 

हालांकि शो में अन्य कैदी भी दोनों के रिश्ते पर कई सवाल उठा चुके हैं। बीते दिनों दर्शकों ने भी दोनों के रिश्ते को फेक बता दिया था। हाल ही में टिकट टू फ़िनाले का टास्क हुआ जिसमें अंजलि ने मुनव्वर को अपनी टीम में मिलाकर उन्हें ही धोखा दे दिया। इसमें सायशा भी शामिल थी। इस धोखे से मुनव्वर भी काफी टूट गए थे। जिसके बाद वे काफी दिनों तक अंजलि से खफा ब ही नज़र आए। वहीं दोनों की खट्टी मीठी नोक झोक भी सोशल मीडिया पर पसंद की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े