बॉलीवुड में जब भी सुपरस्टार की बात आती है तो राजेश खन्ना को जरूर याद किया जाता है। राजेश ने अपने अलग अंदाज़ से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। कई फिल्मों में राजेश ने काम किया है और इन फिल्मों को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। बेशक आज राजेश हमारे बीच नहीं हैं लेकिन दर्शक आज भी उनके स्टारडम और उनकी अदाओं को भूल नहीं पाए हैं।
राजेश खन्ना का उस समय में अलग ही स्टारडम था। उनके पास निर्देशकों की भी लाइन लगी होती थी। लेकिन एक समय ऐसा भी आ गया था जब राजेश अकेले ही रहना पसंद करते थे। इतना ही नहीं राजेश तो अपनी पत्नी डिंपल से भी अलग हो गए थे। वहीं जब वे अलग थे तो डिंपल से हमेशा बच्चों के बारे में ही पूछा करते थे।
राजेश खन्ना आज हमारेबीच नहीं हैं लेकिन उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है। उनकी फिल्में और गाने हमेशा सदाबहार हैं जिन्हें दर्शक आज भी देखना और सुनना काफी पसंद करते हैं। इंडस्ट्री में कहा जाता था कि ऊपर आका और नीचे काका। राजेश जी ने अपने करियर में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी बहुत कम फिल्में हैं जो दर्शकों ने पसंद न की हो।
बताया जाता है कि जब राजेश इंडस्ट्री में सफलता को हासिल कर रहे थे और सुपरहिट फिल्में दे रहे थे तो उनके पास निर्देशकों की लाइन लग गई थी। हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब राजेश ने अपनी ही अलग दुनिया में रहना शुरू कर दिया था। 70 के दशक के दौरान ही राजेश की फिल्मों में फ्लॉप होना शुरू कर दिया था। इसके बाद से ही राजेश अलग दुनिया में रहने लगे थे।
उनकी पत्नी डिंपल ने भी उनसे कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन राजेश ने बात नहीं की और वे हमेशा एक ही सवाल पूछते थे कि बच्चे कैसे हैं। कुछ समय बाद राजेश ने अपनी पत्नी से अलग रहना भी शुरू कर दिया था। वहीं 2012 में कैंसर से लड़ते हुए राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वाकई ये बॉलीवुड के लिए बेहद दुख की खबर थी। लेकिन आज भी राजेश जी हम सभी के दिलों में हैं।