पति की ज़िद के कारण फ्लॉप हो गया टॉप एक्ट्रेस भाग्यश्री का करियर, खुद बताई इसकी सच्चाई

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

शायद ही कोई होगा जो भाग्यश्री को न जानता हो। बेशक भाग्यश्री बहुत ही कम फिल्मों में नज़र आई लेकिन जितनी भी फिल्मों में भाग्यश्री ने काम किया उससे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। आज भी दर्शक भाग्यश्री को खूब पसंद करते हैं। सबसे पहले भाग्यश्री सलमान के साथ ही नज़र आई थी। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म से ही लोगों ने भी अंदाज़ा लगा लिया था कि भाग्यश्री बॉलीवुड पर राज करने वाली हैं।

1989 में फिल्म मैंने प्यार किया आई थी जिससे ही भाग्यश्री ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में भाग्यश्री सलमान के साथ नज़र आई थी। हालांकि इसके बाद भाग्यश्री फिल्मी दुनिया से दूर हो गई। बताया जाता है कि भाग्यश्री के पति की एक जिद के कारण ही उनका करियर फ्लॉप हो गया था। इस बारे में खुद भाग्यश्री ने ही खुलासा किया था।

मैंने प्यार किया फिल्म से ही भाग्यश्री बॉलीवुड में छा गई थी। हर किसी ने उनकी खूबसूरती और एक्टिंग को खूब पसंद किया। आज भी दर्शक भाग्यश्री की खूबसूरती के दीवाने हैं। वहीं माना जा रहा था कि इस फिल्म के बाद भाग्यश्री के पास फिल्मों की लाइन लग जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्यूंकि भाग्यश्री ने फिल्मी दुनिया से दूर होने का ही फैसला कर लिया था। जहां सलमान बॉलीवुड पर राज करने लगे वहीं भाग्यश्री फिल्मों से दूर हो गई।

इस फिल्म के रिलीज़ होने के एक साल बाद ही भाग्यश्री ने हिमालय दसानी से शादी कर ली थी। दोनों स्कूल टाइम से ही एक दूसरे को प्यार करते थे। एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया था कि उनके ससुराल में बॉलीवुड को लेकर कोई बात नहीं होती थी इसलिए लोगों को इस फील्ड के बारे में समझाना भी काफी मुश्किल था। वहीं शादी के बाद भाग्यश्री भी शादीशुदा जिंदगी पर ही ज्यादा ध्यान दे रही थी।

वहीं कुछ समय बाद दोनों के बच्चे भी हो गए। भाग्यश्री के मुताबिक हिमालय उन्हें लेकर काफी पोजेसिव थे। हालांकि शादी के बाद भी भाग्यश्री को कई ऑफर मिले लेकिन उनके पति नहीं चाहते थे कि वे फिल्मों में काम करें। वहीं भाग्यश्री भी पति और परिवार को ही ज्यादा प्राथमिकता देती थी। इसलिए वे बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो गई। वहीं फिलहाल वे अपने पति के साथ स्टारप्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नज़र आ रही हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े