हिंदी सिनेमा में जब भी दिग्गज अभिनेताओं की बात आती है तो उसमें सनी देओल का नाम भी लिया जाता है। अपनी अलग अंदाज़ से सनी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। दर्शक आज भी सनी को खूब पसंद करते हैं। वहीं सनी कई बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। हालांकि काफी समय से सनी देओल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वे इस समय राजनीति में अपनी जगह बना रहे हैं।
2019 में ही सनी ने बीजेपी की ओर से पंजाब से चुनाव लड़े थे। उन्हें गुरदासपुर से टिकट दी गई थी और उन्हें इसमें जीत भी हासिल हुई थी। लेकिन बताया जा रहा है कि इस समय सनी की जिंदगी में काफी आर्थिक तंगी चल रही है। जानकारी के मुताबिक सनी के ऊपर काफी कर्ज़ भी है। सूत्रों के हवाले से ही ये खबर सामने आई है।
सनी देओल अपने अलग अंदाज़ के लिए खूब जाने जाते हैं। हिंदी सिनेमा में सनी ने अपनी अलग जगह बनाई है और हर कोई उन्हें खूब पसंद भी करता है। बता दें कि आज भी उनकी कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें दर्शक देखना खूब पसंद करते हैं। वहीं उनकी संपत्ति के बारे में भी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि जब 2019 में सनी ने पंजाब से चुनाव दिया था और हलफनामे में अपनी संपत्ति के बारे में भी बताया था।
इसके मुताबिक सनी 81 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। जिसमें से उनके पास 60.40 करोड़ रुपए चल संपत्ति है तो वहीं 21 करोड़ रूपये की अचल संपत्ति है। जानकारी के मुताबिक सनी के ऊपर करोड़ों का कर्ज भी है। हलफनामे के अनुसार सनी पर 51.80 करोड़ का कर्ज था जिसमें से बैंक ऑफ इंडिया का 41.28 करोड़ रूपये कर्ज था। करीब ढाई करोड़ के टैक्स का कर्ज भी सनी के सिर पर था।
हलफनामे के अनुसार ही सनी के पास पाँच महंगी गाड़ियां भी हैं। इनकी कीमत भी करोड़ों रूपये में बताई जाती है। वहीं सनी की पत्नी के पास भी कुल 5 करोड़ की संपत्ति है। कई प्रॉपर्टी भी सनी के पास हैं। बताया जाता है कि फिलहाल सनी एक सस्ते से फ्लैट में ही रहते हैं। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है इस बात को कोई नहीं जानता है। लेकिन आज भी सनी देओल दर्शकों की पहली पसंद हैं।