इस समय यश पूरे देश में अलग ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। यश की फिल्म केजीएफ़ 2 हाल ही में रिलीज़ हुई है जिसको लेकर फैंस भी अलग ही क्रेज़ देखने को मिल रहा है। हर कोई इस फिल्म को खूब पसंद कर रहा है। वहीं यश का जलवा भी हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। यश के अंदाज़ ने वाकई हर किसी का दिल जीत लिया है। ऐसे में दर्शक भी उन्हें अब वापस से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।
अब हाल ही में यश से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि यश जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। यश के फैंस भी इस खबर से काफी खुश नज़र आ रहे हैं लेकिन इस खबर के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को डर सताने लगा है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड में काम करने के लिए यश ने हिंदी सीखना भी शुरू कर दिया है।
यश इस समय खूब चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यश का जलवा भी पूरे देश में अलग ही लेवल पर पहुँच गया है। उनके डायलॉग भी काफी फेमस हो गए हैं जिन पर यूजर्स भी वीडियोज़ बना रहे हैं। ऐसे में अब यश से जुड़ी एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यश जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं। जिसके लिए यश ने तैयारी करना भी शुरू हो गया है।
बता दें कि एक बार एक इंटरव्यू में यश इस बात को मान भी चुके हैं कि वे बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं और ये उनका सपना भी है। ऐसे में अब खबर आई है कि यश ने बॉलीवुड में एंट्री के लिए हिंदी सीखना भी शुरू कर दिया है। इस खबर से तो बॉलीवुड में भी खलबली मच चुकी है।
इस समय यश का खुमार अलग ही दर्शकों केएस सिर चढ़ा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि वे बॉलीवुड की जिस भी फिल्म में काम करेंगे वे हिट भी होगी। इसलिए अब निर्देशकों की भी यश के पास लाइन लग गई है। वहीं बॉलीवुड के कुछ स्टार्स को भी अपना डर सताने लगा है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर यश अपने लिए किस कहानी को चुनते हैं।