टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं और अपने एक्शन स्टाइल के लिए खूब जाने जाते हैं। वहीं उनकी फिल्मों को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से टाइगर चर्चाओं में आ गए हैं। उनकी फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज़ हो चुकी है। जिसे दर्शक मिली जुली से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है।
हाल ही में फिल्म की कमाई से जुड़े आंकड़े भी सामने आए हैं जिनसे ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फिल्म को ज्यादा अच्छा रिस्पोंस नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में फिल्म चौथे दिन भी कुछ खास कमाई नहीं दिखा पाई है। हालांकि कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जो फिल्म को खूब सपोर्ट कर रहे हैं और फिल्म कि खूब तारीफ भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी कई बातें।
टाइगर ने अपनी एक्टिंग और अलग स्टाइल से अपनी अलग पहचान बनाई है। हर कोई उन्हें पसंद भी करता है। टाइगर को एक्शन सीन्स के लिए भी काफी जाना जाता है। दर्शक भी उन पर खूब प्यार लुटाते हैं और लड़कियां भी टाइगर की दीवानी हैं। वहीं अब हाल ही में टाइगर की फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज़ हो चुकी है। ये फिल्म रिलीज़ होने से पहले काफी सुर्खियां बटोर रही थी। 2014 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था। जिसमें टाइगर कृति सेनन के साथ नज़र आए थे।
वहीं अब टाइगर इस दूसरे पार्ट में तारा सुतारिया के साथ नज़र आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को भी हर कोई बेहद पसंद कर रहा है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन भी फिल्म 5.50 करोड़ की ही कमाई कर पाई। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ कमाए हैं। चौथे दिन भी फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कम ही नज़र आ रही है।
हालांकि फिल्म को 2500 स्क्रिन्स पर रिलीज़ किया गया है। कुछ दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और फिल्म की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं अब टाइगर जल्द ही बड़े मियां छोटे मियां में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में टाइगर अक्षय कुमार के साथ ही नज़र आने वाले हैं।