सफ़ेद दाढ़ी और बालों के साथ वायरल हुआ ऋतिक का नया लुक, फैन्स देखते ही हो गए हैरान

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बॉलीवुड में जब भी हैंडम अभिनेताओं की बात आती है तो ऋतिक रोशन का नाम भी उनमें सबसे ऊपर आता है। ऋतिक का लुक और उनका अंदाज़ लाखों लोगों का दिल ले बैठता है। सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी ऋतिक के लुक के दीवाने हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है और सोशल मीडिया पर भी ऋतिक पर उनके फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से ऋतिक चर्चाओं में आ गए हैं।

ऋतिक का नया लुक अब सभी को हैरान कर रहा है। इस नये लुक में ऋतिक सफ़ेद दाढ़ी और बालों में नज़र आ रहे हैं। हैंडसम अभिनेता का ये लुक देखकर अब उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं। ऐसे में ऋतिक के कुछ फैंस से चिंता में भी पड़ गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऋतिक ने ऐसा लुक क्यों बनाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चाओं में आ ही जाते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी ऋतिक आए दिन खूब सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। इन तस्वीरों में ऋतिक काफी बूढ़े नज़र आ रहे हैं। उनका लुक भी काफी बदला हुआ नज़र आ रहा है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उनकी दाढ़ी और बाल भी सफ़ेद हो गए हैं। हालांकि इस लुक में भी ऋतिक बेहद हैंडसम लग रहे हैं लेकिन कुछ फैंस को चिंता सता रही है कि इतनी जल्दी ऋतिक का ऐसा लुक कैसे हो गया। तो बता दें कि ये ऋतिक का असली लुक नहीं है। ये ऋतिक की आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का लुक है जिसमें ऋतिक कुछ इसी अंदाज़ में नज़र आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

इन तस्वीरों को साझा करते हुए ऋतिक ने लिखा है कि “अशांति पर शांति, वेधा बनने की कोशिश जारी” अब यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “इस आदमी को उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता” बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक वेधा और सैफ अली खान विक्रम के किरदार में नज़र आने वाले हैं। माना जा रहा है कि फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में ऋतिक के फैंस को भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े