शम्मी कपूर के बेटे आदित्य कपूर ने खोले पिता के पुराने राज, कहा “डैड इस अभिनेत्री से करना चाहते थे शादी”

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

कपूर परिवार बॉलीवुड का सबसे चर्चित परिवार है। इस परिवार की पीढ़ियां बॉलीवुड में काम कर रही हैं। आज भी इस परिवार का दबदबा बॉलीवुड से कम नहीं हुआ है। हालांकि इस परिवार में कुछ ऐसे कलाकार भी हुए जो ज्यादा चल नहीं सके। इन्हीं में से एक हैं शम्मी कपूर के बेटे आदित्य कपूर। आदित्य शम्मी और गीता बाली के बेटे हैं। बचपन से ही इसी फील्ड में जाने के लिए आदित्य ने भी सोच लिया था।

आदित्य ने अभिनेता और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया लेकिन उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। लेकिन अब एक बार फिर से आदित्य चर्चाओं में आ गए हैं लेकिन इस बार वे अपने बयान को लेकर चर्चाओं में आए हैं। हाल ही में आदित्य ने अपने पिता शम्मी कपूर से जुड़े कई राज खोले हैं और उनके लव अफेयर्स के बारे में भी बताया है।

आदित्य ने बाल कलाकार के रूप में ही काम करना शुरू कर दिया था। इंडस्ट्री में सबसे पहले आदित्य ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया और इसके बाद ही वे अभिनेता के तौर पर नज़र आए। बॉबी फिल्म में भी आदित्य ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद ही आदित्य कई फिल्मों में नज़र आए लेकिन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया गया और उनके करियर को भी रफ्तार नहीं मिल पाई।

वहीं अब हाल ही में आदित्य ने अपने पिता शम्मी कपूर को लेकर एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने उनके लव अफेयर्स को लेकर भी बहुत कुछ कहा है। आदित्य ने बताया कि उनकी माँ गीता का 1965 में चेचक से निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र महज 9 साल की थी। ऐसे में ही शम्मी कपूर ने दूसरी शादी करने के बारे में सोचा और वे एक ऐसी महिला से शादी करना चाहते थे जो उनके बच्चों को भी अच्छे से संभाल ले।

इसी बीच उनकी जिंदगी में अभिनेत्री मुमताज़ आई थी। आदित्य के मुताबिक शम्मी मुमताज़ से शादी करना चाहते थे। लेकिन उस समय मुमताज़ का करियर पीक पर था इसलिए उन्होंने मना कर दिया। वहीं बता दें कि शम्मी कपूर का नाम नूतन, नादिरा जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी जोड़ा जा चुका है। वहीं आदित्य ने ये भी कहा कि पिता के दूसरी शादी करने का फैसला उन्हें गलत नहीं लगा क्यूंकि वे जानते थे कि उनके बच्चों को माँ की जरूरत है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े