गोविंदा को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। दर्शक गोविंदा को खूब पसंद करते है। गोविंदा का डांसिंग स्टाइल और अलग अंदाज़ आज भी दर्शको के लिए दिलों पर राज करता है। एक समय था जब गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया करते थे हालांकि फिलहाल वे फिल्मों में कम ही नज़र आते हैं। लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है। वहीं अब गोविंदा के बेटे यशवर्धन भी चर्चाओं में आ गए हैं।
बता दें कि यश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते ही रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से यश ने अपनी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है जिन्हें यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं यश की लुक्स ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
View this post on Instagram
हम जानते हैं की गोविंदा एक समय के सुपरहिट अभिनेता रह चुके हैं। गोविंदा ने कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम भी किया है। हालांकि अब गोविंदा इंडस्ट्री से दूरी बना चुके हैं लेकिन अब उनके बेटे यशवर्धन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। यश के लुक्स ने वाकई हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। उनकी वायरल तस्वीरें देखकर तो कई लड़कियां भी उनकी दीवानी हो गई हैं।
यश ने अब तक फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर यश की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। वहीं अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर यश की कुछ तस्वीरें काफी तेजी स्से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यश बेहद हैंडसम नज़र आ रहे हैं। तस्वीर लंदन की बताई जा रही है जिसमें यश अपने दोस्त के साथ नज़र आ रहे हैं।
इस तस्वीर में यश का आउटफिट भी बेहद गज़ब लग रहा है और उनके लुक्स ने तो हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि यश ने लुक्स के मामले में अपने पिता गोविंदा को भी पीछे छोड़ दिया है। उनकी ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रही है। हर कोई इस तस्वीर को पसंद कर रहा है। तस्वीर पर यूजर्स लगातार कमेंट भी कर रहे हैं और यश के लुक्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।