रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय काफी सुर्खियों में हैं। बीते 14 अप्रैल को ही दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए हैं और जन्मों जन्म के लिए शादी के बंधन में बंध चुके हैं। काफी लंबे समय से ही दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे लेकिन अब दोनों का प्यार मुकम्मल हो चुका है। दोनों की शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। बेशक वे इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन रणबीर और आलिया की शादी में उनकी फोटो हर कार्यक्रम में मौजूद रही। वहीं अब एक किस्सा सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है जिसमें ये बताया जा रहा है कि ऋषि अपने बेटे रणबीर की शादी किसी और से कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट भी किया था।
रणबीर और आलिया का प्यार किसी से छिपा नहीं है। बताया जाता है कि आलिया रणबीर को बहुत पहले से ही पसंद किया करती थी लेकिन रणबीर को इस बात का अंदाज़ा नहीं था लेकिन धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और अब दोनों शादी भी कर चुके हैं। हालांकि इस बीच दोनों का कई अन्य लोगों के साथ भी अफेयर होने की खबरें सामने आई थी।
बताया जाता है कि रणबीर का भी कई अभिनेत्रियों के साथ रिश्ता रह चुका है जिसमें दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी शामिल हैं। कैटरीना से तो रणबीर इस कदर प्यार कर बैठे थे की शादी करना चाहते थे लेकिन नीतू कपूर को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। वहीं अब बताया जा रहा है कि ऋषि भी रणबीर की शादी आलिया से नहीं बल्कि किसी और से कराना चाहते थे।
Best friends!How about you both getting married now? High time! pic.twitter.com/DnWEmN8nI7
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2018
इसके लिए ऋषि ने ट्वीट भी किया था। दरअसल ये त्व्वेत मज़ाकिया अंदाज़ में ही ऋषि कपूर ने काफी समय पहले किया था। उन्होंने रणबीर और उनके दोस्त अयान मुखर्जी की तस्वीर को साझा किया और उसके कैप्शन में लिखा कि ‘अब आप दोनों शादी के बारे में क्या सोचते हैं” इस ट्वीट पर यूजर्स ने भी रणबीर के खूब मजे लिए थे। ये ट्वीट उन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और अब आज एक बार फिर से हो रहा है।