शादी के पहले ही इस बच्ची की माँ बनना चाहती थी प्रियंका चोपड़ा, लेकिन माँ ने कर दिया था इंकार

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। दर्शक उन्हें खूब पसंद करते हैं। आज प्रियंका एक्टिंग की दुनिया में एक अलग नाम बना चुकी हैं। फिलहाल वे अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं।

वहीं अब एक बार फिर से प्रियंका चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल प्रियंका की ऑटोबायोग्राफी में ही इस किस्सा बताया था जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शादी के पहले ही एक अनाथ बच्ची को प्रियंका अपनाना चाहती थी। लेकिन इसके लिए उनकी माँ ने उन्हें मना कर दिया था। इस बारे में हुई आज हम आपको बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं

हाल ही में प्रियंका एक बेटी की माँ बनी है। उन्हें सरोगेसी से ही बेटी हुई है। अब प्रियंका भी एक बेटी की माँ बनकर बेहद खुश हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक समय प्रियंका की जिंदगी में ऐसा भी आया था जब वे शादी से पहले ही एक अनाथ बच्ची को अपनाना चाहती थी। वे उस बच्ची की माँ बनना चाहती थी। लेकिन प्रियंका की माँ ने उन्हें ऐसा करने स्से मना कर दिया था।

दरअसल इस बारे में प्रियंका ने अपनी ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड में बताया था। हम जानते हैं कि प्रियंका की माँ एक डॉक्टर है। प्रियंका ने बताया कि एक रात वे अपने घर में सो रही थी। उनकी माँ अस्पताल से वापस आ रही थी और उन्हें रास्ते में एक नवजात बच्ची मिली जिसे उसके माता पिता छोड़ गए थे। इस बच्ची को प्रियंका की माँ अपने घर ले आई। घर में हलचल हुई तो प्रियंका भी उठी और उन्होंने उस बच्ची को देखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका भी बच्ची को देखकर उसके मोह में पड़ गई और उसे अपनाने की जिद्द करने लगी लेकिन तब प्रियंका की माँ ने ही उन्हें समझाया कि वे ऐसा नहीं कर सकते। इसके बाद उस बच्ची को प्रियंका की माँ ने एक ऐसे दंपत्ति को सौंप दिया था जिसके पास कोई बच्चा नहीं था। प्रियंका के मुताबिक वो दंपत्ति भी इस बच्ची को पाकर काफी खुश हो गया था और आज भी वे उस दंपत्ति के भावों को भूल नहीं पाई हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े