Delhi: देश में गर्मी बढ़ती जा रही है और अब बच्चों की वेकेशंस भी नजदीक हैं। ऐसे में लोग ठंडी जगहों पर जाने का मन बना रहे हैं। ऐसे दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर लोग उत्तराखंड या हिमाचल जाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी दिल्ली से देहारादून का ट्रिप बना सकते हैं। जिसमें आप बहुत ही सस्ते में हवाई जहाज़ का सफर भी कर सकते हैं और उत्तराखंड की खास जगहों पर भी घूम सकते हैं। आइए जानते हैं हवाई जहाज़ की टिकटों और देहारादून की खूबसूरत जगहों के बारे में।
रॉबर्स गुफा
बता दें कि ये गुफा भी देहारादून की खास जगहों में से एक है जिसे गुच्छू पानी के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि ब्रिटिश काल में लुटेरे इसी गुफा में चोरी के सामान को छिपा देते थे। गुफा में प्रकृतिक झरना भी देखते ही बनता है। इस जगह पर जाकर भी अच्छे मौसम का लुत्फ उठाया जा सकता है।
मालसी डियर पार्क
ये पार्क भी देहारादून की खास जगहों की लिस्ट में शामिल है। इस पार्क में हिरण, बाघ, नीलगाय और मोर जैसे कई पशु पक्षियों को देखा जा सकता है। वहीं इस जगह पर कई अलग अलग तरह की वनस्पति भी देखने को मिलती हैं। बच्चों के लिए भी ये जगह काफी अच्छी हो सकती है।
टपकेश्वर मंदिर
ये मंदिर भगवान शिव को समापित है और देहारादून की खास जगहों में से एक है। माना जाता है कि इस मंदिर में ही गुरु द्रौणाचार्य रहा करते थे। इसलिए इस जगह को द्रोण गुफा के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर नंदी नदी के किनारे एक गुफा में है और खास बात ये है कि पानी अपने आप शिवलिंग पर आकर गिरता है। इस जगह को भी ट्रिप में शामिल किया जा सकता है।
हर की दून
बता दें कि ये जगह भी बेहद सुंदर है। प्रकृति से प्रेम करने वालों के लिए भी ये जगह बेहद खास हो सकती है। ये जगह 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।इस जगह पर कई तरह के एडवेंचर्स का भी मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा भी देहारादून में कई खास जगह हैं जहां का लोग लुत्फ उठा सकते हैं।
सस्ते में करें हवाई जहाज़ का सफर
बता दें कि कई एयरलाइंस वेकेशंस के समय में ऑफर चलाती हैं जिसमें बहुत ही कम पैसों में हवाई जहाज़ का सफर भी किया जा सकता है। विस्तारा एयरलाइंस ने भी ऐसा ही ऑफर चलाया है। जिसमें इकोनॉमी क्लास का किराया 2499 रूपये है। वहीं प्रीमियम इकोनोमी क्लास का सफर 3459 और बिज़नस क्लास का सफर 9999 रूपये में किया जा सकता है। वहीं ऐसे ही ऑफर अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट पर भी दिए जा रहे हैं। इसके लिए आप 20 जून से 30 सितंबर तक इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इस ऑफर में कई जगहों का आप सफर कर सकते हैं।