हाल ही में फिल्म आरआरआर रिलीज़ हुई है इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म में रामचरण भी नज़र आ रहे हैं जो साउथ के सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। वहीं रामचरण के पिता चिरंजीवी भी दिग्गज कलाकार हैं। साउथ इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी चिरंजीवी काम कर चुके हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शक भी खूब पसंद करते हैं।
हाल ही में चिरंजीवी अपनी आने वाली फिल्म आचार्य को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म के प्रोमोशन के दौरान ही चिरंजीवी ने पुराने दिनों को याद कर कुछ ऐसा बताया है जो वाकई हैरान करने वाला है। चिरंजीवी ने बताया कि एक बार उन्हें दिल्ली के एक इवेंट में अपमानित किया गया था। इसके अलावा भी चिरंजीवी ने इस इवेंट के बारे में काफी कुछ बताया जो अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
हम जानते हैं कि चिरंजीवी एक जाने माने कलाकार हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी कला का लोहा मनवा चुके हैं। वहीं अब जल्द ही चिरंजीवी की फिल्म आचार्य रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता अपने बेटे रामचरण के साथ नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। अभिनेता इस फिल्म का भी जमकर प्रोमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट में चिरंजीवी इस फिल्म का प्रोमोशन करने पहुंचे थे जहां उनका पुराने दिनों का दर्द छलक उठा।
चिरंजीवी ने बताया कि एक बार वे दिल्ली के एक इवेंट में खुद को काफी अपमानित महसूस कर रहे थे। चिरंजीवी के अनुसार ये वक्त था 1989 का जब सरकार द्वारा फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों के लिए हाई टी का आयोजन दिल्ली में किया गया था। इस कार्यक्रम में एक दीवार थी जिस पर भारतीय सिनेमा के इतिहास को दर्शाया गया था। चिरंजीवी ने बताया कि इस दीवार पर सिर्फ हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के बारे में डिटेल से लिखा गया था।
लेकिन साउथ सिनेमा का कोई जिक्र नहीं था। यहाँ सिर्फ एमजीआर, जयललिता और प्रेम नज़ीर की एक तस्वीर थी। ऐसे में चिरंजीवी खुद को काफी अपमानित महसूस कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हिन्दी सिनेमा को ही भारतीय सिनेमा के तौर पर दर्शाया गया जबकि बाकि फिल्मों को क्षेत्रीय बताकर उन्हें सम्मानित नहीं किया गया। ये बात चिरंजीवी को काफी बुरी लगी थी।