करोड़ों में खेलते हैं वरुण धवन, महंगी गाड़ियों, करोड़ो के बंगलों और बचपन की दोस्त के साथ जीते हैं आलिशान जिंदगी

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

आज के समय में शायद ही ऐसा कोई होगा जो वरुण धवन को न जानता हो। आज वरुण बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता बन चुके हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर ही वरुण ने इस मुकाम को हासिल किया है। आज वरुण को दर्शक खूब पसंद करते हैं। वहीं वरुण का हॉट एंड हैंडसम लुक भी हर किसी का दिल ले बैठता है। लड़कियां भी वरुण की खूब दीवानी हैं।

बता दें कि वरुण ने 2010 में असिस्टेंट निर्देशक के तौर पर ही अपने करियर को शुरू किया था। आज वी एक अभिनेता के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वहीं वरुण के पास पैसों की भी कोई कमी नहीं है। आज उनके पास कई महंगी गाड़ियां और महंगे बंगले है जिनमें वे अपनी पत्नी नताशा के साथ आलिशान जिंदगी जी रहे हैं।

यूं तो वरुण पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन फिर 2012 में उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म से वरुण ने खूब सफलता हासिल की और इसके बाद तो वरुण ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वहीं वरुण के स्टाइल की भी दुनिया दीवानी है और सोशल मीडिया पर भी वरुण काफी एक्टिव रहते हैं। वरुण के पास आज पैसों की भी कोई कमी नहीं है।

बताया जाता है कि वरुण के पास 411 करोड़ कि संपत्ति है। हर साल वरुण को करीब 20 करोड़ की कमाई हो जाती है। फिल्मों के साथ साथ वरुण विज्ञापनों से भी खूब पैसे कमाते हैं। एक फिल्म के लिए भी वरुण 5-10 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा भी वरुण के पास कई प्रॉपर्टी है। उन्हें महंगी गाड़ियों का भी बेहद शौक है। उनके पास ऑडी, मर्सिडीज बेंज़ जैसी कई गाड़ियां हैं जिनकी कीमत लाखों में है।

वरुण के पास जुहू के एक अपार्टमेंट में एक घर है जिसकी कीमत भी करोड़ों की बताई जाती है। इस घर में वे अपनी पत्नी नताशा के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि नताशा वरुण के बचपन की दोस्त है जिससे वरुण ने 2021 में शादी की थी। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती ही रहती हैं। अपनी पत्नी के साथ वरुण आज एक रॉयल लाइफ जीते हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े