इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के प्यार में पागल थी सुष्मिता सेन, लेकिन इस कारण से हो गया दोनों का ब्रेकअप

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

बॉलीवुड में लव अफेयर को लेकर कोई न कोई स्टार खूब सुर्खियां बटोरता ही रहता है। वहीं खास बात ये है आज भी इस इंडस्ट्री में कुछ लव अफेयर्स आज भी चर्चाओं में रहते हैं। जिनमें से एक सुष्मिता सेन का लव अफेयर भी है। सुष्मिता बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। उनकी खूबसूरती पर दर्शक अपने दिल हार बैठते हैं। हालांकि सुष्मिता की पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव रहा है।

ऐसी कई अभिनेत्री हैं जो क्रिकेटर के प्यार में पड़ गई थी इनमें से एक सुष्मिता सेन भी हैं। सुष्मिता को भी एक पाकिस्तानी क्रिकेटर से प्यार हो गया था। हालांकि दोनों ने कभी अपने प्यार को कुबूल नहीं किया लेकिन दोनों का प्यार किसी से छिपा भी नहीं रह सका। आज भी सुष्मिता और इस क्रिकेटर का लव अफेयर खूब सुर्खियों में रहता है। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।

सुष्मिता सेन ने जब मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया तो उसके बाद पूरे देश दुनिया में उनकी अलग पहचान बन गई। सुष्मिता के पास फिल्मों की भी लाइन लग गई थी। मॉडलिंग करने के बाद सुष्मिता ने कई फिल्मों में काम किया और सुर्खियां बटोरी। वहीं सुष्मिता का कई स्टार्स के साथ भी अफेयर होने की खबर सामने आई थी। बताया जाता है कि सुष्मिता का रणदीप हुड्डा के साथ भी लव अफेयर था।

लेकिन सुष्मिता का सबसे चर्चित लव अफेयर एक पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ रहा था। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेट टिम के बॉलर वसीम अकरम हैं। सुष्मिता और वसीम एक डांस रिएलिटी शो के दौरान ही एक दूसरे से मिले थे। दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए। लेकिन धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों एक दूसरे से खूब मिला जुला करते थे। हालांकि दोनों ने कभी अपने प्यार का इजहार जगज़ाहिर नहीं किया लेकिन दोनों का प्यार किसी से नहीं छिप पाया। एक बार सुष्मिता ने खुद इस बात को कहा था कि वे वसीम को पसंद करती हैं। लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। माना जाता है कि वसीम काफी शक्की दिमाग के थे और वे सुष्मिता पर भी काफी शक करने लगे थे। जिसके कारण सुष्मिता का उनके साथ रहना मुश्किल था। इसलिए दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े