दिल्ली और हरियाणा के बीच फिर शुरू हुई डीटीसी बस सेवा, समाप्त होगी लोगों की परेशानी

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

Delhi: हम जानते हैं कि महामारी के कारण और किसान आंदोलन के कारण कई जगहों पर परिवहन सेवाएँ बाधित थी जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था| ऐसे में दिल्ली और बहादुरगढ़ के बीच भी इन्हीं कारणों से डीटीसी बस सेवाओं को बाधित कर दिया गया था| लेकिन अब इस रूट पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है|

बताया जा रहा है कि अब दिल्ली और बहादुरगढ़ के बीच बंद हुई दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवाओं को वापस से शुरू कर दिया गया है| वहीं अब बहादुरगढ़ और गुरुग्राम के बीच ब ही जल्द ये सेवाएँ शुरू होने वाली हैं| इस फैसले से अब कई यात्रियों को यात्रा करने में भी आसानी होगी और साथ ही कई कामगारों को भी इससे फायदा मिलने वाला है| इन बसों को सीधे इन रूटों पर चलाया गया है| आइए जानते हैं खबर को विस्तार से|

दिल्ली बहादुरगढ़ के बीच डीटीसी से कर सकेंगे सफर

बता दें कि दिल्ली बहादुरगढ़ के बीच महामारी और किसान आंदोलन के कारण डीटीसी बस सेवाओं को रोक दिया गया था| लेकिन ऐसे में हज़ारों लोगों को मुश्किल हो रही थी| लेकिन आपको बता दें कि अब हाल ही में इस सेवा को शुरू कर दिया गया है| बताया जा रहा है कि अब बहादुरगढ़ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला, कर्मपुरा, दिल्ली सचिवालय तक सीधी बस सेवा मिलने वाली है| इन रूटों पर अब बस बदलने की भी जरूरत नहीं होगी|

इसके साथ ही ये खबर भी सामने आई है कि जल्द ही अब बहादुरगढ़ और गुरुग्राम के बीच भी बस सेवाएँ शुरू होने वाली हैं| वहीं बहादुरगढ़ में भी डीटीसी बस सेवा का विस्तार स्थानीय बस स्टैंड से भी आगे सेक्टर 17 तक होने वाला है| अब इस फैसले का लाभ कई कामगारों को भी मिलने वाला है| वहीं दिल्ली और बहादुरगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भी अब सफर करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होंगे वाली है|

सुबह इतने बजे से शुरु हो जाती है बस सेवा

बता दें कि सरकार से रोजाना सफर करने वाले यात्री बस सेवाओं को शुरू करने की मांग कर रहे थे| ऐसे में शुक्रवार को ही इन बस सेवाओं को बहाल कर दिया गया है| वहीं अब सेक्टर 17 तक डीटीसी बस सेवाओं का विस्तार करने के लिए भी फाइल उप राज्यपाल को भेज दिया गया है| हालांकि फिलहाल सेक्टर 16 और 17 के लिए 20 रुपये देकर ऑटो से सफर करना होता है| बता दें कि बहादुरगढ़ से दिल्ली और नरेला के लिए बस सेवाएं सुबह 6.10 पर चालू हो जाती हैं| वहीं कई बसें इस रूट पर चलाई जा रही हैं|

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े