शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान, बादशाह, किंग ऑफ रोमांस जैसे कई नामों से जाना जाता है। बॉलीवुड में शाहरुख ने अपनी अलग पहचान बनाई है और दर्शक भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों से शाहरुख ने खूब नाम कमाया है। वहीं कुछ समय से शाहरुख फिल्मों से दूर थे लेकिन अब वे फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।
जल्द ही उनकी फिल्म पठान रिलीज़ होने वाली है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी शाहरुख एक्शन अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं। लेकिन इससे पहले भी शाहरुख अपनी कई फिल्मों में एक्शन का तड़का लगा चुके हैं। वहीं उनके इन किरदारों को दर्शको ने भी खूब पसंद किया था। आज हम आपको उनकी ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें शाहरुख ने एक्शन सीन्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
रा वन
ये फिल्म 2011 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म में भी शाहरुख एक्शन अंदाज़ में नज़र आए थे। वहीं फिल्म में विज़ुयल्स का भी खूब इस्तेमाल किया गया था। वहीं शाहरुख इस फिल्म, में एक सुपरहीरो सूट में नज़र आए थे।
डॉन
2006 में आई इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया था। ये फिल्म 1978 में आई अमिताभ की फिल्म डॉन की ही रीमेक थी। इस फिल्म में भी शाहरुख एक्शन अंदाज़ में नज़र आए थे।
रईस
ये फिल्म 2017 में रिलीज़ हुई थी। शाहरुख भी इस फिल्म में लीड रोल में नज़र आए थे। दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आई। फिल्म में भर भर के एक्शन सीन्स और स्टंस देखने को मिले थे। शाहरुख ने भी फिल्म में कई एक्शन सीन्स फिल्माए थे।
डॉन 2
2011 में शाहरुख की फिल्म डॉन 2 भी आई थी। इस फिल्म में भी कई एक्शन सीन्स देखने को मिले थे। हमेशा की तरह शाहरुख ने इस फिल्म से भी दर्शकों को खुश कर दिया था। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही डॉन 3 भी आने वाली है जिस पर काम जारी है।
दिलवाले
ये फिल्म 2015 में आई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल, कृति सेनन और वरुण धवन भी नज़र आए थे। इस फिल्म में भी एक्शन के साथ साथ रोमांस भी देखने को मिला था।