दो शादियां कर चुके हैं अरिजीत सिंह, कभी सलमान तो कभी अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी को लेकर बटोर चुके हैं सुर्खियां

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

अरिजीत सिंह भारत के एक मशहूर गायक हैं और उनके गानों की दुनिया फैन है। हर कोई उनके गाने के स्टाइल और आवाज़ को खूब पसंद करता है। बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में अरिजीत सिंह अपनी आवाज़ दे चुके हैं। वहीं वे इसके अलावा भी कई चीजों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अंडरवर्ल्ड से धमकी, सलमान से दुश्मनी और पर्सनल लाइफ को लेकर भी अरिजीत ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले अरिजीत सिंह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरिजीत ने अपने गानों से वाकई लोगों का दिल जीता है। इंडियन आइडल में प्रतिभागी के तौर पर ही अरिजीत ने अपने करियर को शुरू किया था। हालांकि इस शो में वे विनर तो नहीं बन पाए लेकिन अरिजीत इंडस्ट्री में आने के लिए लगातार प्रयास करते रहे।

वहीं 2011 में अरिजीत को मर्डर 2 में गाने का मौका मिला था जिसमें उनके गाये हुए गानों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके बाद आई फिल्म आशिक़ी 2 जिसके बाद तो अरिजीत को अपने करियर का सबसे बड़ा बूम मिला। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी उथल पुथल रही है। बता दें कि अरिजीत भी दो बार शादी कर चुके हैं। पहली शादी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है लेकिन पहली शादी से तलाक के बाद अरिजीत ने अपनी दोस्त कोयल से शादी रचा ली थी।

वहीं सलमान के साथ हुए पंगे को लेकर भी अरिजीत सुर्खियों में रह चुके हैं। दोनों कि दुश्मनी भी किसी से छिपी नहीं है। दरअसल एक बार एक अवार्ड शो में सलमान ने अरिजीत के कपड़ों पर कमेंट कर दिया था जिसके बाद ही दोनों के बीच तानेबाज़ी हुई और दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। माना जाता है कि सलमान के कारण ही अरिजीत का करियर खत्म होने की कगार पर आ गया था।

वहीं अरिजीत को अंडरवर्ल्ड से भी धमकी मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक अरिजीत से 5 करोड़ की फिरोती मांगी गई थी जिसकी शिकायत भी अरिजीत ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। अरिजीत के मुताबिक रवि पुजारी उनसे 5 करोड़ मांग रहा था और जब अरिजीत ने पैसे देने से इंकार किया तो वे उन्हें दो शो फ्री में करने के लिए कह रहा था। अरिजीत से जुड़े ये किस्से काफी वायरल होते ही रहते हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने लॉन्च किया क्रिकेट ऐप, खत्म होगा MPL और ड्रीम 11 का दबदबा

जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल 31 मार्च...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े