हम जानते हैं कि स्टार्स के साथ हमेशा उनके बॉडीगार्ड रहते हैं। यही वो लोग होते हैं जो स्टार्स को हर मुश्किल से बचा लेते हैं। स्टार्स कहीं भी क्यूँ न जाएं लेकिन उनके बॉडीगार्ड हमेशा उनके साथ होते हैं। ऐसे में कुछ स्टार्स के बॉडीगार्ड भी चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही बॉडीगार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी स्टार्स से कम पहचान नहीं रखते। ये कोई और नहीं बल्कि सलमान के बॉडीगार्ड शेरा हैं।
शेरा भी किसी स्टार की तरह ही सुर्खियों में रहते हैं। पिछले 26 सालों से शेरा सलमान की रक्षा कर रहे हैं। सलमान भी शेरा की काफी इज्जत करते हैं और उनके साथ दोस्त जैसा ही व्यवहार करते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि शेरा सलमान के साये की तरह ही उबङ्के साथ रहते हैं। वहीं शेरा के पास भी पैसों की कोई कमी नहीं हैं और वे खुद की कई कंपनियां भी चला रहे हैं।
View this post on Instagram
शेरा हमेशा से ही चर्चाओं में रहते हैं। पिछले 26 सालों से वे सलमान के साथ हैं। माना जाता है कि शेरा के पास भी करोड़ों की संपत्ति है और वे इस मामले में कई बॉलीवुड स्टार्स को भी पीछे छोड़ चुके हैं। शेरा ने 1987 में मिस्टर मुंबई जूनियर का खिताब अपने नाम किया था वहीं 1995 में शेरा की मुलाक़ात सलमान से हुई बस उसी के बाद से वे सलमान के बॉडीगार्ड की भूमिका निभा रहे हैं।
बताया जाता है कि शेरा के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। सलमान ने अपनी रक्षा के लिए साल के 2 करोड़ रूपये देते हैं। मतलब हर महीने शेरा को 16 लाख रूपये मिलते हैं। इसके अलावा भी शेरा कई कंपनियों के मालिक हैं। 1993 में शेरा ने अपने बेटे टाइगर के नाम पर टाइगर सेक्योरिटी के नाम से कंपनी को शुरू किया था जो बड़े बड़े स्टार्स को सुरक्षा मुहैया कराती है।
View this post on Instagram
इससे पहले शेरा हॉलीवुड स्टार्स के लिए भी बॉडीगार्ड की नौकरी कर चुके हैं। वहीं सलमान के कहने पर ही शेरा ने विजक्राफ्ट इवेंट कंपनी को भी शुरू किया था। वहीं शेरा राजनीति से भी जुड़े हुए हैं वे शिवसेना के कार्यकर्ता हैं। पैसों की शेरा के पास कोई कमी नहीं है। वहीं सलमान भी उन्हें परिवार का सदस्य ही मानते हैं। खान परिवार के साथ भी शेरा के रिश्ते काफी अच्छे हैं।