बबीता ने रणधीर कपूर के लिए छोड़ दी थी फिल्मी दुनिया, लेकिन फिर पति से ही हो गई थी अनबन

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बॉलीवुड में आज भी ऐसी कई अभिनेत्री हैं जो आज बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं लेकिन एक समय था जब उन्हें बॉलीवुड की सबसे मशहूर अदाकारा माना जाता था। पुराने जमाने की कई अभिनेत्री आज भी अपनी अदाओं के लिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इन्हीं में से एक हैं करीना और करिश्मा कपूर की माँ बबीता। बबीता बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं।

आज बेशक वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन एक समय पर दुनिया उनकी अदाओं की दीवानी हुई करती थी। अब बबीता भी 74 साल की हो चुकी हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बबीता ने अपने पति रणधीर कपूर के लिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन फिर दोनों के बीच ही अनबन हो गई थी। ये किस्सा आज भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होता है।

बबीता बॉलीवुड कि मशहूर अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। 1967 में बबीता ने फिल्म राज से अपने करियर को शुरू किया था। इस फिल्म में बबीता राजेश खन्ना के साथ नज़र आई थी। फिल्म में भी काफी अच्छी रही और उसके बाद तो बबीता ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वहीं इसके कुछ समय बाद ही बबीता की जिंदगी में रणधीर कपूर की एंट्री हो गई थी। जिसके बाद ही बबीता ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

1971 में बबीता और रणधीर कपूर ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। शादी के बाद ये जोड़ा काफी खुश था। वहीं ये वो समय था जब कपूर खानदान की बहू फिल्मों में काम नहीं करती थी। इसलिए बबीता ने भी फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। शादी के बाद रणधीर कपूर का करियर भी पटरी से उतरता नज़र आ रहा था। ऐसे में उन्हें भी अपने करियर की काफी चिंता होने लगी।

ऐसे में रणधीर ने शराब पीना शुरू किया। उन्हें शराब की बुरी लत गई थी। ऐसे में रणधीर की इस आदत के साथ बबीता को रहना गंवारा नहीं था और उन्होंने रणधीर से दूरी बनाना शुरू कर दिया। करिश्मा और करीना की परवरिश भी बबीता ने अकेले ही की थी।हालांकि फिर धीरे धीरे दोनों के मतभेद दूर होने लगे और दोनों ने साथ रहना वापस से शुरू कर दिया। हालांकि इस बीच भी दोनों का कभी तलाक नहीं हुआ था।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े