शाहरुख खान बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी कारण से सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। शाहरुख के अंदाज़ और उनके लुक्स की दुनिया दीवानी है। करोड़ों दर्शक उनके फैन हैं और उनसे जुड़ी एक एक बात को सोशल मीडिया पर तुरंत साझा कर देते हैं। शाहरुख से जुड़ी कोई भी बता हो वे सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहती है। वहीं एक बार फिर शाहरुख चर्चाओं में आ गए हैं।
अपनी फिल्मों के साथ साथ शाहरुख अपने घर के कारण भी चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपने घर मन्नत की नेम प्लेट को बदला है जिसके बाद से ही ये खबर और मन्नत की नई नेम प्लेट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। इस खबर पर यूजर्स भी अलग अलग प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं और अब वे एक के बाद एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। वहीं शाहरुख का घर मन्नत भी हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहा है। अब एक बार फिर से ये घर चर्चा का विषय बन गया है। घर से जुड़ी एक चीज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
This design will be forever iconic.
Simple, unassuming and classy, just like you @iamsrk. Not a fan of the new one to be honest. #Mannat pic.twitter.com/Nbq8Nnrah6
— Samina ✨ (@SRKsSamina_) April 22, 2022
बता दें कि हाल ही में शाहरुख ने अपने घर मन्नत की नेम प्लेट को बदल लिया है। ऐसे में एक फैन ने इसे नोटिस किया तो सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा कर दी। अब इसी वजह से मन्नत वापस से ट्रेंड करने लगा है। यूजर्स भी इस पर अलग अलग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक यूजर्स ने इसे उन्नति का प्रतीक बताया है तो वहीं कुछ लोग इस घर को स्वर्ग बता रहे हैं।
शाहरुख का ये घर मुंबई के सबसे पोश इलाके बांद्रा में स्थित है जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ है। कीमत के बारे में खुद शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान ही बताया था। वहीं शाहरुख ने बताया था कि उनके पास सबसे महंगी चीज़ ये घर ही है जिसे उन्होंने खरीदा था। वहीं अब शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शाहरुख ने खुद डंकी फिल्म के बारे में भी बताया है जिसमें वे नज़र आने वाले हैं।