फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद को बेहतर तरीके से कनेक्टिविटी देने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से फोर लेन सडक़ परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। यह सडक़ खेड़ी पुल से शुरू होकर जसाना गांव की तरफ जाएगी। इस निर्माण कार्य पर करीब सात से आठ करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। भारत कालोनी के नजदीक से इस सडक़ को फोर लेन बनाने के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। यह सडक़ लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही है, जिसे आरपीएस चौक तक ले जाया जाएगा। इस सडक़ के निर्माण कार्य को करीब आठ महीने में पूरा करने का दावा किया जा रहा है। बताया गया है कि इस फोरलेन सडक़ से हजारों लोगों का लाभ होगा। इस सडक़ के दोनों ओर पानी निकासी का भी प्रबंध किया जा रहा है, जिसके लिए दोनों ओर नाले बनाए जाएंगे। फिलहाल यह सडक़ दो लेन है, जिसे चौड़ा करके फोर लेन किया जाएगा। इस सडक़ के फोर लेन होते ही हर रोज लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
सड़क के बीच में डिवाइडर बनेगा
सड़क के बीच में डिवाइडर बनेगा। दोनों ओर दो-दो लेन होगी। करीब दो किलोमीटर के बाद मंझावली पुल तक सड़क भी 10 मीटर चौड़ी बनेगी। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रकाश लाल के अनुसार इसका 99 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। इसी सप्ताह में टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। यह सड़क मंझावली पुल परियोजना के तहत बनाई जा रही है, ताकि शहर से मंझावली पुल तक हजारों वाहन चालकों का आवागमन सुगम हो सके। ग्रेफवासियों को मिलेगी राहत
हजारों लोगों को राहत मिलेगी
खेड़ीपुल से दो किलोमीटर आगे सड़क फोर लेन बनने से ग्रेटर फरीदाबाद में विकसित होने वाले सेक्टरों व सोसायटी में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। खेड़ी पुल से शुरू होकर भारत कालोनी के आगे तक सड़क को फोर लेन किया जाना है। खेड़ी पुल को पहले से ही सिक्स लेन किया जा चुका है। बता दें पुल कनेक्टिविटी के लिए कुल 24 किलोमीटर लंबी परियोजना पर काम हो रहा है। इसके तहत 19 किलोमीटर सड़क हरियाणा व 5 किलोमीटर सड़क उत्तर प्रदेश में बनाई जानी हैं।
630 मीटर लंबा चार लेन पुल
मंझावली गांव में यमुना नदी पर 630 मीटर लंबा चार लेन पुल बनाया जा रहा है। पुल के लिए पहले ही जमीन खरीदी जा चुकी है। पुल निर्माण के बाद ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की दूरी 15 से 20 मिनट की रह जाएगी। यहां पहले से बनी हुई जर्जर सड़क को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। 10 दिन में तोड़ा गया सारा मलबा साफ कर दिया जाएगा। इसके बाद सड़क का आधार तैयार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू का कहना है कि सरकार बेहतर कनेक्टिविटी के प्रयास कर रही है। इसी के तहत खेड़ीपुल को छह लेन किया जा चुका है। अब फोर लेन सड़क बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा। यह काम जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को कहा है।