सलमान नहीं इस अभिनेता की दीवानी हैं शहनाज गिल, टॉक शो में राज खोल तोड़ दिया सलमान का दिल

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

शहनाज गिल को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है| अपने अलग अंदाज़ से शहनाज ने अपनी अलग पहचान बनाई है| वहीं उनके चुलबुले अंदाज़ को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं| शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था| हालांकि सिद्धार्थ के इस दुनिया से जाने के बाद ये जोड़ी अब टूट गई है| सिद्धार्थ के जाने से शहनाज भी सदमे में चली गई थी| लेकिन अब वे खुद को संभाल रही हैं|

जहां शहनाज ने सभी इवेंट्स में जाना बंद कर दिया था वहीं अब वे वापस से इंडस्ट्री में धीरे धीरे वापसी कर रही हैं| हाल ही में शहनाज को बाबा सिद्दीकी की पार्टी में भी देखा गया| वहीं शहनाज एक टॉक शो में भी पहुंची जहां उन्होंने बताया कि वे सलमान की नहीं बल्कि किसी और अभिनेता की फैन हैं| ऐसे में माना जा रहा है कि सलमान का तो दिल ही टूट गया होगा|

हम जानते हैं कि शहनाज और सलमान एक खास बॉन्ड साझा करते हैं| दोनों बिग बॉस 13 में ही मिले थे| उसी के बाद से ही सलमान भी शहनाज के फैन बन गए हैं| कई मौकों पर सलमान को शहनाज की केयर करते हुए और उन्हें एक्सट्रा अटेंशन देते हुए भी देखा जाता है| हाल ही में शहनाज बिग बॉस 15 के फ़िनाले में भी आई थी| ऐसे में सलमान भी शहनाज को देखकर काफी खुश हो गए थे|

अब दोनों एक बार फिर से बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में मिले जहां दोनों ने एक दूसरे से काफी अच्छे से बातचीत की और सलमान ने भी शहनाज को एक्सट्रा अटेंशन दिया| लेकिन अब एक टॉक शो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शहनाज ने बताया है कि वे सलमान की नहीं बल्कि किसी और अभिनेता की फैन हैं| पहले तो शहनाज ने जमकर सलमान की तारीफ की और उन्हें काफी समझदार और अच्छे दिन का इंसान बताया|

इसके बाद ही शहनाज ने कहा कि सलमान उनके लिए हमेशा सर ही रहेंगे और वे उन्हें नाम से नहीं बुला सकती| वहीं शहनाज ने बताया कि शाहरुख खान उन्हें काफी पसंद हैं| उनकी फिल्में देखकर शहनाज भी शाहरुख की फैन हो गई हैं| अब ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाओं में हैं| बता दें कि शहनाज जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाली हैं|

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े