जान्हवी कपूर इस समय बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री बन चुकी हैं। बहुत कम समय में ही जान्हवी ने अपार सफलता को हासिल किया है। आज लाखों दर्शक उनके फैन हैं और उन्हें फिल्मों में देखना पसंद करते हैं। वहीं जान्हवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करती ही रहती हैं। वहीं अपनी लुक्स के लिए भी जान्हवी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।
कई बार जान्हवी को उनके दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए भी स्पॉट किया जा चुका है। वहीं अब एक बार फिर से जान्हवी चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में उन्हें एक मिस्ट्री बॉय के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नज़र आए। ऐसे मैं हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये लड़का कौन है? वहीं अब दोनों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
जान्हवी कपूर आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चाओं में आ ही जाती हैं। वहीं कई बार वे अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाओं में आ चुकी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी जान्हवी के लाखों फैन्स हैं जो उनके बारे में सब कुछ जानने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। वहीं जान्हवी को उनके बेबाक अंदाज़ के लिए भी जाना जाता है। लेकिन अब एक बार फिर से वे सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में जान्हवी को एक अंजान लड़के के साथ स्पॉट किया गया है।
जी हाँ हाल ही में जान्हवी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे एक लड़के के साथ नज़र आ रही हैं। इस लड़के को कोई पहचान नहीं पा रहा है लेकिन जान्हवी ने लड़के का हाथ भी थामा हुआ है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठने लगा है कि ये लड़का जान्हवी का बॉयफ्रेंड है या फिर सिर्फ दोस्त ही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का जान्हवी का हाथ थामता है और उन्हें गाड़ी तक छोड़ देता है। ऐसे में जान्हवी की गाड़ी के पास कुछ बच्चे आ जाते हैं। तो जान्हवी भी उन्हें पैसे देने के बजाए बिस्किट दे देती हैं। अब जान्हवी के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन वहीं सोशल मीडिया पर इस लड़के को लेकर उनसे सवाल भी किए जा रहे हैं।