हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे से शादी की है। दोनों इस समय सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियों में हैं और दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि रणबीर कपूर बॉलीवुड के चहिते हीरो हैं और उन्होंने कई अभिनेत्रियों को डेट किया है। कई अभिनेत्रियों के साथ रणबीर के लवअफेयर की चर्चा होती रही है।
वहीं कैटरीना कैफ के साथ भी रणबीर रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन इमरान ने ही कैटरीना को रणबीर को छोड़ने की सलाह दी थी। इस बारे में खुद इमरान हाशमी ने भी बताया था। इतना ही नहीं इमरान ने रणबीर को लेकर भी बड़ी बात कही थी। लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा है कि अब रणबीर ही इमरान के जीजा बन गए हैं।
हम जानते हैं कि रणबीर कपूर का बॉलीवुड में ही कई हसीनाओं के साथ अफेयर रह चुका है। रणबीर की लुक को देखकर भी हर कोई उन पर फिदा हो जाता है। वहीं रणबीर का सबसे ज्यादा चर्चित अफेयर भी कैटरीना कैफ के साथ ही रहा था। आज भी दोनों के अफेयर की खूब चर्चा होती है। हालांकि दोनों अक रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था और दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
अब दोनों दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि रणबीर को छोड़ने की सलाह कैटरीना को इमरान हाशमी ने ही दी थी। इस बारे में खुद इमरान हाशमी ने ही बताया था। दरअसल एक बार इमरान कॉफी विद करण शो में पहुंचे थे। यहाँ उनसे कैटरीना और रणबीर को सलाह देने के बारे में पूछा गया जहां उन्होंने चौंकाने वाली बात कही। इमरान ने ही कैटरीना को रणबीर को छोड़ देने की सलाह दी थी।
वहीं रणबीर को लेकर भी इमरान ने बड़ी बात कही। इमरान ने बताया कि उन्होंने रणबीर को सलाह दी थी कि वे अब महिलाओं के साथ खेलना छोड़ दे” लेकिन अब आलिया से शादी करने के बाद इमरान रणबीर के साले बन गए हैं। इमरान हाशमी आलिया भट्ट के कज़िन भाई हैं। अब ये किस्सा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन रणबीर और कैटरीना अब दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अच्छी जिंदगी जी रहे हैं।