पिता ऋषि की एक बात से नाराज़ होकर रणबीर ने छोड़ दिया था घर, ऋषि कपूर ने खुद बताई सच्चाई

Must Read

राजकुमार मित्तल
राजकुमार मित्तलhttps://heraldhindi.com/
I am The Best Employee of City Mail Publications and I am Also a Co Founder of this website Herald Hindi because I Advice company to start a separate Section For entertainment news

बॉलीवुड में बेस्ट बेटे और पिता की बात हो तो रणबीर और ऋषि कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों ही आपस में एक खास बॉन्ड साझा करते थे। ऋषि कपूर भी अपने बेटे रणबीर की तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा करते थे। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों एक दूसरे से खफा हो गए थे। आज भी ये किस्सा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होता है।

बता दें कि एक अभिनेत्री के चक्कर में ही रणबीर और ऋषि कपूर के बीच में मतभेद हो गए थे जिसके बाद तो रणबीर ने भी घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन बाद में ये सब चीज़ें सही हो गई। मतभेद के बाद भी रणबीर ने कभी ऋषि कपूर का सम्मान करना नहीं छोड़ा। वे अपने पिता से बेहद प्यार करते हैं। आइए जानते हैं दोनों से जुड़ा ये किस्सा।

रणबीर और ऋषि कपूर बेटा और पिता के साथ एक दोस्त का रिश्ता भी साझा करते थे। जब ऋषि इस दुनिया में थे तो रणबीर की हमेशा तारीफ करते थ और उन्हें अच्छा बेटा भी बताते थे। वहीं आज रणबीर भी ऋषि कपूर की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन एक बार एक अभिनेत्री इन दोनों के रिश्ते के बीच आ गई थी जिसके कारण दोनों के बीच मतभेद भी हो गए थे। लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया।

दरअसल ये उस समय की बात है जब रणबीर कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन ऋषि कपूर को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। वहीं नीतू कपूर भी इसके खिलाफ थी। ऐसे में रणबीर ने घर छोड़ कैटरीना के साथ लिव इन में रहने का फैसला किया था। ऋषि ने भी रणबीर के इस फैसले का विरोध नहीं किया।

 

हालांकि रणबीर और कैटरीना का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। ऐसे में रणबीर के पिता से मतभेद भी दूर हो गए। अब दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। पिछले ही साल कैटरीना ने विक्की के कौशल के साथ शादी रचाई है। वहीं अब रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के साथ सात फेरे ले चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े