रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। दोनों की जोड़ी को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद भी करता है। पर्दे के साथ साथ रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी के दर्शक दीवाने हैं और ये कपल भी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरों को साझा करता ही रहता है। वहीं अक्सर दोनों अपने रिश्ते से जुड़ी कई बातों को भी उजागर करते ही रहते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान ही रणवीर ने खुद को और दीपिका को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था जो आज भी काफी वायरल होता है। रणवीर ने बताया था कि कैसे दीपिका ने उन्हें काबू किया है। वहीं शादी से पहले के हाल भी रणवीर ने सभी के साथ साझा किए थे। इस दौरान रणवीर ने दीपिका को लेकर भी कई बातें बताई।
रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के चहिते कपल हैं और दर्शक भी उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। बताया जाता है कि रणवीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद ही रणवीर की जिंदगी में रणवीर सिंह की एंट्री हुई थी जिसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी भी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक रही।
वहीं रणवीर ने ही इस बात को बताया था कि वे शादी से पहले काफी बेकाबू थे और काम को लेकर दीवाने थे। जानकारी के मुताबिक शादी से पहले रणवीर 18-18 घंटे काम किया करते थे। उन्हें काम के वक्त दिन रात की परवाह नहीं हुआ करती थी। रणवीर को बस पूरा दिन काम करना ही पसंद था ऐसे में रणवीर की लाइफ का बैलेंस भी बिगड़ गया था। लेकिन शादी के बादद दीपिका ने ही सब कुछ ठीक किया।
इस बात के बारे में खुद रणवीर सिंह ने ही बताया था कि शादी के बाद दीपिका ने ही उनकी लाइफ को बैलेंस किया। दीपिका ने ही रणवीर के वर्क कैलेंडर को भी मेंटेन किया जिसके बाद ही रणवीर काबू हो पाए और अपनी लाइफ पर भी ध्यान दे पाए। इसलिए आज भी रणवीर दीपिका की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं अब रणवीर की फिल्म जयेशभाई जोरदार भी 13 मई 2022 को रिलीज़ होने वाली है जिसका दर्शक भी इंतज़ार कर रहे हैं।