रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के चहिते कपल हैं। दर्शक भी इस जोड़े को खूब पसंद करते हैं। आए दिन दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के फैन्स भी उनसे जुड़ी हरेक बात जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं हर कोई अब ये जानना चाहता है कि दोनों कब माता पिता बनने वाले हैं। इसी से जुड़ी एक बड़ी बात हाल ही में रणवीर ने कही है।
इस बात को कहकर रणवीर ने हर किसी का दिल जीत लिया है। रणवीर का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और रणवीर की इस सोच के लिए हर कोई उनकी तारीफ भी कर रहा है। हाल ही में रणवीर से पूछा गया था कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी ऐसे में रणवीर ने कुछ ऐसा कहा जो सभी के दिल को छू गया।
बता दें कि रणवीर की फिल्म जयेशभाई जोरदरा जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं। इस फिल्म में का रणवीर के फैन्स भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ हो चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसी फिल्म के प्रोमोशन के दौरान ही रणवीर ने बेटा या बेटी होने को लेकर बड़ा बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।
दरअसल रणवीर से किसी ने पूछा कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी। ऐसे में रणवीर ने कहा कि “जब आप मंदिर जाते हैं तो वे आपसे नहीं पूछते न कि आपको लड्डू चाहिए या शीरा, जो भी आपको मिलता है आप उसे प्रसाद समझ कर लेते हैं। वहीं लॉजिक यहाँ भी है, जो भी भगवान हमे देगा चाहे बेटा या बेटी वो सच्चा आशीर्वाद होगा, इसलिए यहाँ कोई विकल्प नहीं है।
बता दें कि कई बार दीपिका का प्रेग्नेंट होने की खबर भी सामने आ चुकी हैं लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अब दोनों के फैन्स भी उन्हें जल्द माता पिता बनते हुए देखना चाहते हैं। वहीं अब रणवीर की फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई 2022 को रिलीज़ होने वाली है। वहीं इसके बाद रणवीर जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में ब ही नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर आलिया भट्ट के साथ नज़र आने वाले हैं।