फिल्म हम आपके हैं कौन तो आपने देखीही होगी। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नज़र आए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हर कोई इस फिल्म का दीवाना हो गया था। ये फिल्म 1994 में रिलीज़ हुई थी जिसे दर्शक आज भी देखना खूब पसंद करते हैं। सलमान और माधुरी ने भी फिल्म में अपनी एक्टिंग से झंडे गाड़ दिए थे।
उस समय पर इस फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड बनाए और साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ भी दे थे। फिल्म में सलमान की भाभी का किरदार अभिनेत्री रेणुका शहाने ने ही निभाया था। रेणुका की एक्टिंग को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज भी ये किरदार इस फिल्म का सबसे चर्चित किरदार माना जाता है। फिल्म ने उस समय कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन अब रेणुका का लुक पूरी तरह से बदल चुका है।
हम आपके हैं कौन एक चर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म को पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। फिल्म के हरेक किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद ही कई स्टार्स के करियर को रफ्तार भी मिली जिसमें से रेणुका भी एक थी। इस फिल्म के बाद रेणुका को अलग ही पहचान मिली थी। दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। हालांकि फिल्मी दुनिया में रेणुका ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी।
बहुत जल्द ही रेणुका ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस फिल्म में काम करने के बाद रेणुका कई फिल्मों में नज़र आई लेकिन जल्द ही रेणुका ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद रेणुका ने छोटे पर्दे का भू रुख किया। यहाँ भी रेणुका ने ज्यादा समय तक काम नहीं किया। बेशक आज वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर रेणुका काफी एक्टिव रहती हैं।
आज बेशक रेणुका का लुक बदला है लेकिन आज भी वे उतनी ही खूबसूरत लगती है। पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो रेणुका ने पहले मराठी थियेटर निर्देशक विजय केनकारे से शादी की लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। इसके बाद रेणुका ने अभिनेता आशुतोष राणा से शादी की थी। आज दोनों के दो बेटे भी हैं और अब रेणुका भी अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश नज़र आ रही हैं।