839 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं रणबीर और आलिया, लक्जरी बंगलों और गाड़ियों के साथ जीते हैं आलिशान जिंदगी

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

हाल ही में रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए हैं। बहुत ही शानदार तरीके से ही दोनों ने शादी की है। हालांकि शादी में सिर्फ कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों के फैन्स भी अब इस खबर से काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि आज आलिया और रणबीर भी आलिशान लाइफ जीते हैं। उनके पास पैसों कि कोई कमी नहीं है और दोनों ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। आज दोनों के पास ही महंगी लक्जरी गाड़ियां भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया और रणबीर की कुल संपत्ति करीब 839 करोड़ की है। वहीं आलिया के पास रणबीर से ज्यादा संपत्ति है। दोनों ही एक एक प्रोजेक्ट के करोड़ों चार्ज करते हैं।

रणबीर कपूर की बात करें तो उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। रणबीर के पास खुद की 330 करोड़ की संपत्ति है। रणबीर कई बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने वेक अप सिड, राजनीति, बर्फी, ये जवानी है दीवानी जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। बता दें कि शुरुआत में रणबीर को भी कई मुश्किलें आई लेकिन आज वे एक प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ का चार्ज करते हैं। इसके अलावा भी रणबीर विज्ञापनों से भी काफी पैसे कमाते हैं।

कई जगहों पर रणबीर ने निवेश भी किया हुआ है जिससे उन्हें अच्छी ख़ासी कमाई होती है। ब्रांड शूट के लिए भी रणबीर कम से कम 6 करोड़ का चार्ज करते हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया अब वास्तु में ही रहेंगे जिसकी कीमत भी करीब 30 करोड़ की है। वहीं खबरों के मुताबिक आलिया भी 517 करोड़ की मालकिन हैं। फिल्मों के लिए रणबीर भी भारी भरकम फीस चार्ज करती हैं।

दोनों ही आज काफी लक्जरी लाइफ जीते हैं। हाल ही में आलिया ने अपने प्रॉडक्शन हाउस को भी शुरू किया है। दोनों के पास अपने अपने घर भी हैं जिन्हें जाने माने डिज़ाइनरों ने ही डिज़ाइन किया है। आलिया के पास ऑडी रेंज की कई गाड़ियां भी हैं। उनके पास अपनी पर्सनल वैनिटी वैन भी हैं। अब जल्द ही दोनों साथ में ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाले हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े