सपना चौधरी के गानों की बात ही निराली है। जिसके भी कानों में ये गाने पड़ते हैं वो थिरकने के लिए मजबूर हो जाता है। शादी पार्टियों में भी अक्सर सपना के गाने सुने जाते हैं। कई पार्टियां तो सपना के गानों के बिना अधूरी सी लगती हैं। सोशल मीडिया पर भी आए दिन ऐसी कई वीडियोज़ वायरल होती ही रहती हैं जिनमें लोग सपना चौधरी के गानों पर थिरकते हुए नज़र आते हैं।
अब हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमे एक शख्स सपना के गाने पर लेट लेटकर अजीबोगरीब डांस कर रहा है। इस शख्स के डांस की वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। शख्स के डांस ने वाकई हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो को देख यूजर्स के लिए भी हंसी रोक पाना काफी मुश्किल हो गया है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर मौज मस्ती वाली वीडियोज़ की कोई कमी नहीं है। हर कोई इन वीडियोज़ को खूब पसंद करता है। यूजर्स भी ऐसी वीडियोज़ को देखना ही ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन कभी कभी कुछ ऐसी वीडियोज़ साझा होती है जिन्हें देखकर अपनी हंसी रोक पाना वाकई काफी मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो में सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर कुछ लड़कियां डांस कर रही हैं। स्टेज पर सपना चौधरी का “तेरी आख्या का यो काजल” सॉन्ग बज रहा है। इतने में ही एक शख्स भी स्टेज पर डांस करता हुआ आ जाता है। शुरुआत में तो शख्स नॉर्मल ही डांस करता है लेकिन फिर अगले ही पल शख्स लेट लेटकर अजीब सा डांस करने लगता है। ये सब देखकर वहाँ बैठे लोग भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी स्से वायरल हो गई है।
बता दें कि वीडियो को अब यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक लाखों यूजर्स पसंद कर चुके हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि “एक बार फिर से, एक बार द्देखकर मन नहीं भरा मेरा” इसके अलावा भी अब यूजर्स सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। अब ये वीडियो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुर्खियां बटोर ही है।