बॉलीवुड में अब शादी का सीजन चल रहा है। कई बड़ी हस्तियाँ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वहीं अब 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ही अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां भी बटोर रहे हैं। वहीं अब शादी की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शामिल हो चुका है। जी हाँ बताया जा रहा है कि अब सोनाक्षी जल्द ही शादी करने वाली हैं।
बताया जा रहा है कि सोनाक्षी बंटी सचदेव से शादी करने वाली हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर बंटी कौन है और क्या काम करते हैं। साथ ही बता दें कि बंटी सचदेव का सलमान खान से भी बेहद खास रिश्ता है। ऐसे में हर कोई बंटी सचदेव के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक है।
हम जानते हैं कि बॉलीवुड में सोनाक्षी की शादी की चर्चा भी आए दिन होती ही रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अब सोनाक्षी कब शादी करने वाली हैं। कई बार सोनाक्षी की शादी के कयास भी लगाए जा चुके हैं लेकिन बात नहीं बन पाई। लेकिन अब एक बार फिर से सोनाक्षी ने शादी के सिलसिले में ही सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि अब सोनाक्षी जल्द ही शादी करने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी बंटी सचदेव से शादी करेंगी जो एक बड़े बिज़नसमैन हैं। बता दें कि बंटी का सलमान से भी खास रिश्ता है। बंटी सलमान के छोटे भाई सोहेल की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं। सोनाक्षी की भी बंटी के साथ खूब बनती है और माना जा रहा है कि अब दोनों जलधी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
बंटी सचदेव मशहूर सेलेब्रिटी और स्पोर्ट्स मैनेजर कंपनी कॉर्नर स्टोन के मालिक हैं और कई क्रिकेटरों के साथ डील्स मैनेज करने का काम भी करते हैं। वहीं बंटी की विराट कोहली से भी काफी अच्छी दोस्ती है। वे विराट की डील्स भी मैनेज करते हैं। हालांकि ये बात भी आपको बता दें कि बंटी तलाक़शुदा हैं उन्होंने 2009 में अंबिका के साथ शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा नहीं चल सकी। इसके बाद बंटी सोनाक्षी को 2012 से डेट कर रहे हैं। लेकिन अब दोनों के शादी करने की खबर सामने आ रही है।