शाहरुख खान को बॉलीवुड का चमकता सितारा कहा जाता है। आज भी उनकी लुक्स लाखों लड़कियों की जान ले लेती है। दर्शक भी शाहरुख के दीवाने हैं और उन्हें खूब पसंद करते हैं। वहीं शाहरुख के परिवार की भी आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होती ही रहती हैं। शाहरुख भी अपने परिवार के साथ कई बार स्पॉट किए जा चुके हैं।
वहीं अब एक बार फिर से शाहरुख की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें शाहरुख अपनी बेटी और छोटे बेटे अबराम के साथ नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख अपने बेटे और बेटी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकले थे। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
View this post on Instagram
हम जानते हैं कि शाहरुख आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ने किसी कारण से काफी सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। वहीं ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि शाहरुख अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। अपने दोनों बेटों और बेटी से भी शाहरुख को खूब लगाव है और आए दिन वे अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नज़र आते हैं। अब हाल ही में शाहरुख की कुछ ऐसी ही खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर पसंद की जा रही हैं।
दरअसल हाल ही में शाहरुख अपने छोटे बेट अबराम और बेटी सुहाना के साथ शहर घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान शाहरुख एक महंगी गाड़ी में अपने बच्चों के साथ घूमते हुई नज़र आए। तस्वीरों में शाहरुख के बगल में ही सुहाना बैठी हुई थी और सुहाना की गोद में उनका भाई अबराम बैठा हुआ था। परिवार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सुहाना भी अपने पिता के साथ काफी डैशिंग लग रही हैं।
वहीं अबराम की क्यूटनेस ने भी हर किसी का दिल जीत लिया है। बता दें कि शाहरुख अपने बच्चों को लेकर काफी पजेसिव भी हैं और उनसे खूब प्यार भी करते हैं। हाल ही में सुहाना ने भी शाहरुख की शर्टलेस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था जिसमें वे काफी हॉट लग रहे थे। ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। बता दें कि अब शाहरुख जल्द ही फिल्म पठान में नज़र आएंगे। ये फिल्म अगले साल 2022 में ही रिलीज़ होने वाली है। जिसके दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।