केजीएफ़ चैप्टर 2 को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ये फिल्म अब जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म के किरदार भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं फिल्म में संजय दत्त भी नज़र आने वाले हैं। संजय का किरदार भी इस फिल्म में बेहद ही खास होने वाला है। हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। संजय भी फिल्म को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं।
बता दें कि संजय इस फिल्म में खतरनाक विलेन अधीरा का किरदरा निभाएंगे। ये किरदार बेहद ही खास होने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि एक खास वजह से ही संजय को ये किरदार मिला है। मेकर्स भी सिर्फ संजय को ही अप्रोच करना चाहते थे। इस बारे में खुद संजय ने ही बताया है।
हम जानते हैं कि संजय दत्त आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हमेशा ही अपने दर्शको का दिल जीता है। दर्शक भी उनके अंदाज़ के दीवाने हैं। संजय ने करियर को रेशमा और शेरा से ही शुरू किया था। इसके बाद संजय ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद संजय ने खलनायक फिल्म में वे विलेन के तौर पर नज़र आए और दर्शको का दिल जीत लिया। बस इसी के बाद संजय ने कई विलेन के किरदार किए।
अब संजय को केजीएफ़ चैप्टर 2 में भी विलेन अधीरा के किरदार के लिए ही अप्रोच किया गया। मेकर्स इस बात को जानते थे कि इस किरदार को संजय से बेहतर कोई नहीं निभा सकता। एक खास वजह से ही संजय को इस फिल्म में अप्रोच किया गया। इस बारे में खुद संजय ने ही बताया है। संजय के मुताबिक उन्हें जब इस फिल्म का ऑफर आया तब उन्होंने कहा कि मेकर्स उन्हें ही क्यों अप्रोच करना चाहते हैं ऐसे में मेकर्स ने कहा कि वे सिर्फ उन्हें ही अप्रोच करना चाहते हैं।
वहीं अधीरा का किरदार भी काफी अलग था इसलिए संजय भी इस किरदार के लिए मना नहीं कर पाए। संजय के अनुसार ये दक्षिण से उन्हें पहला ऑफर मिला था इलसिए उन्होंने इसके लिए मना भी नहीं किया। बताया जा रहा है कि ये किरदार काफी मजबूत होने वाला है। संजय ने भी इस फिल्म के लिए पूरी जी जान से कड़ी मेहनत भी की है। अब ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है।