New Delhi: साउथ की फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही हैं। हर कोई इन फिल्मों को खूब पसंद भी कर रहा है। कुछ समय पहले ही फिल्म पुष्पा रिलीज़ हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया आज भी दर्शकों के सिर से इस फिल्म का खुमार नहीं उतार सका है। वहीं अब हाल ही में फिल्म आरआरआर भी रिलीज़ हुई है जिसे दर्शक अपना खूब प्यार दे रहे हैं।
आरआरआर भी अब ग्लोबल कलेक्शन में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में ये सवाल लाज़मी हो जाता है कि जब साउथ की फिल्में बॉलीवुड में चल सकती हैं तो बॉलीवुड फिल्में साउथ इंडस्ट्री में क्यों नहीं चल पाती? अब इस बारे में सलमान खान ने भी अपनी बात सामने रखी है। बातों ही बातों में सलमान ने बॉलीवुड को नसीहत देने का काम भी किया है।
सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। आए दिन सलमान किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। दर्शक भी उनके दीवाने हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए भी बेताब रहते हैं। अब हाल ही में सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान साउथ फिल्मों की जमकर तारीफ की है। ये बयान सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस इंटरव्यू में ही सलमान ने इस बात का जिक्र भी किया है कि आखिर क्यों बॉलीवुड फिल्में साउथ में नहीं चल पाती हैं। सबसे पहले तो सलमान ने आरआरआर की खूब तारीफ की। उन्होंने रामचरण की भी तारीफ की और उन्हें सफलता के लिए बधाइयाँ भी दी है। इसके बाद ही सलमान ने साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों के बारे में बहुत कुछ कहा था। बता दें कि सलमान जल्द ही गॉडफादर में नज़र आने वाले हैं जिसमें रामचरण के पिता चिरंजीवी भी काम करने वाले हैं।
सलमान ने कहा कि चिरंजीवी के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए काफी अच्छा रहा है। सलमान को भी साउथ इंडियन फिल्म काफी पसंद हैं। सलमान के मुताबिक साउथ फिल्में भारतीय दर्शकों के अनुकूल होती हैं और साथ ही वीरता से भी भरी हुई होती है। सलमान के अनुसर साउथ की फिल्मों की कहानी भी नायक के इर्द गिर्द ही घूमती है इसलिए दर्शक इन्हें पसंद करते हैं। अब सलमान भी गॉडफादर में बेहद ही खास अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं।