New Delhi: द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर हाल ही में रिलीज़ हुई है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। दर्शक भी इन फिल्मों को खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्मों की कहानी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऐसे में दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही हैं। दर्शक भी दोनों ही फिल्मों की कमाई से काफी हैरान हैं।
द कश्मीर फाइल्स भी छोटे बजट में बनी हुई है इसके बावजूद इस फिल्म ने कमाई की सारी हदें पार कर दी हैं। ऐसे में अब दर्शक भी इन फिल्मों की कमाई के बारे में जानना चाहते हैं। दोनों ही फिल्मों ने कमाई के मामले में गर्दा मचा दिया है और भारी संख्या में दर्शक इन फिल्मों को देखने के लिए पहुँच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्में काफी चर्चा में बनी हुई हैं।
महामारी के बाद द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर ने वाकई दर्शकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया है। बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों ही फिल्में हिट हो चुकी हैं और अब भी दोनों ही फिल्मों की कमाई भी जारी है। बता दें कि फिल्म आरआरआर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। वहीं ग्लोबल कलेक्शन में तो इस फिल्म ने झंडे गाड़ दिए हैं। बता दें कि इस फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 1000 करोड़ का का आंकड़ा पार कर चुका है।
आरआरआर अब भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। पहले 3 दिन में आरआरआर ने 50 करोड़ की कमाई की थी। वहीं पहली हफ्ते में ही इस फिल्म ने 135.59 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब 14-15 दिनों बाद इस फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के पार जा चुका है।
वहीं कश्मीर फाइल्स भी आरआरआर को कांटे की टक्कर दे रही है। बता दें कि महामारी के बाद द कश्मीर फाइल्स फिल्म ही है जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं आरआरआर 200 करोड़ पार करने वाली दूसरी फिल्म है। द कश्मीर फाइल्स भी सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन अब जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुँचती हुई नज़र आ रही है। फिल्म की जमकर तारीफ भी हो रही है और लोग भी इस फिल्म को देखने की अपील कर रहे हैं। कई दिग्गज भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।