अखबार बांटे, वडापाव खाकर चलाया गुजारा, फिर 500रु से सफर शुरू कर करोड़ों के मालिक बने रवि किशन

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

आज भी फिल्मी दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने कड़े संघर्ष के बाद ही इस दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। ऐसी ही कुछ कहानी है फेमस स्टार रविकिशन की। रविकिशन को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हिन्दी और भोजपुरी सिनेमा का स्टार कहे जाने वाले रविकिशन आज लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनके पूरा नाम रविंद्र श्यामनारायण शुक्ल है।

बेशक आज रविकिशन सफलता के मुकाम को हासिल कर चुके हैं लेकिन उनके लिए ये सब आसान नहीं था। कड़ी मेहनत और लंबे संघर्ष के बाद ही रविकिशन ने इस मुकाम को हासिल किया है। शुरुआत से ही रविकिशन ने जीवन में गरीबी का सामना किया है। उनका बचपन भी उत्तरप्रदेश के जौनपुर में एक छोटे से घर में ही बिता है। वहीं यहाँ तक पहुँचने के लिए रविकिशन ने काफी कुछ सहन भी किया है।

बताया जाता है कि रविकिशन का मुंबई आने का सपना था। वे फिल्मी दुनिया में ही अपनी पहचान बनाना चाहते थे। वहीं गरीबी के कारण रविकिशन को बीच में ही अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ गई थी। अब रविकिशन किसी भी कीमत पर मुंबई आकर अपनी पहचान बनाना चाहते थे। बता दें कि मात्र 500 रुपये के साथ ही रविकिशन मुंबई आ गए थे।

ये वो समय था जब रविकिशन के पास कई बार खाने के लिए भी नहीं होता था। वहीं इस दौरान रविकिशन ने अखबार बांटने का काम भी किया था जिससे उन्हें 25 रूपये मिलते थे। वहीं कई बाद उन्हे वडापाव से ही अपना पेट भरना पड़ा था। लेकिन रविकिशन ने कभी हार नहीं मानी। इस दौरान ही उन्हें भोजपुरी फिल्म में काम करने का मौका मिला।

बस इसी अवसर को रविकिशन ने जाने नहीं दिया। ये रविकिशन की पहली फिल्म थी। इसके बाद ही धीरे धीरे रविकिशन की हिन्दी सिनेमा में एंट्री हुई और उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली। आज रविकिशन 200 से ज्यादा फिल्में हिन्दी और भोजपुरी भाषा में कर चुके हैं। आज रविकिशन के पास किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं हैं। दर्शक भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। बताया जा जाता है कि रविकिशन के पास 18 करोड़ की संपत्ति भी है लेकिन इसके लिए रविकिशन ने काफी मेहनत भी की है। आज रविकिशन शुक्ल राजनीति के क्षेत्र में भी अपना खासा नाम बना चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े