विद्या बालन बॉलीवुड की जानी मनी अदाकारा हैं। दर्शक भी विद्या को खूब पसंद करते हैं। वहीं विद्या को उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है। विद्या अपनी हर बात को बेबाकी के साथ ही रखती हैं। वहीं लंबे संघर्ष के बाद ही विद्या को सफलता का मुकाम हासिल हुआ है। कई गंभीर मुद्दों पर विद्या अपनी राय जरूर रखती हैं।
अब हाल ही में विद्या अपने एक बयान के कारण से सुर्खियों में आ गई हैं। हम जानते हैं कि विद्या आए दिन महिला सशक्तिकरण के मामले में कुछ न कुछ बोलती ही हैं। ऐसे में उन्होंने महिलाओं की आजादी और जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसमें विद्या ने महिलाओं की शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बताया है। हालांकि विद्या ने अपनी बात सिर्फ दो वाक्यों में ही कही है। आइए जानते हैं।
वाकई ये सोचने वाली बात है कि क्या सिर्फ महिलाएं महज एक जिस्म हैं? आज कुछ लोगों ने महिलाओं को सिर्फ उपभोग की वस्तु से समझ लिया है। अब इसी पर विद्या बालन ने भी कुछ गंभीर बातें कह दी हैं। हालांकि महिलाओं को कुछ न समझने वाले विद्या के इन दो वाक्यों की भी गंभीरता नहीं समझ पा रहे हैं। दरअसल हाल ही में विद्या ने इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू दिया और उसमें कहा कि “शादी के बाद दो जिस्म एक जान सिर्फ झूठ है, असल में इसे दो जिस्म आदमी की जान होना चाहिए, क्यूंकि हमारी जान तो रहती ही नहीं है”
विद्या का ये बयान अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कई लोगों को इन वाक्यों का मतलब समझ नहीं आ रहा है। दरअसल हम जानते हैं कि बेटियों के पैदा होते ही उन्हें हीन भावना से देखा जाता है। वहीं बचपन से ही बेटियों को ही उनकी ज़िम्मेदारी के बारे में बताया जाता है। शादी के बाद भी महिलाओं से ही कुल की मर्यादा बचाने के लिए कहा जाता है।
वहीं माँ बनने के बाद तो महिला खुद का अस्तित्व ही भुला देती है और घर परिवार में ही रह जाती है। विद्या बालन का मतलब भी यही था कि एक महिला पुरुष से ज्यादा काम करती है तो ऐसे में दो जिस्म एक जान कैसे हो सकते हैं? मतलब एक महिला घर परिवार में इतना खो जाती है कि उसे लगता ही नहीं है कि वे अपने लिए जी रही है। ऐसे में सिर्फ यही लगता है जैसे वो महिला बेजान हो और उसका जिस्म ही बचा हुआ हो।