लीक हुआ आलिया और रणबीर की शादी का कार्ड, जल्द लेने वाले हैं दोनों साथ फेरे, जानिए पूरी खबर

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बॉलीवुड में वाकई अब शादी का सीजन चल रहा है। कई बड़े स्टार्स भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया और रणबीर कपूर की शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के फैन्स उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी आए दिन दोनों की शादी से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं।

लेकिन अब हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अप्रैल में ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में दोनों की शादी के लिए उनके फैन्स भी काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। लेकिन इससे पहले इस खबर की सच्चाई जानना बेहद जरूरी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by All That Trending (@allthattrending)

ये बात सच है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी कर सकते हैं लेकिन फिलहाल दोनों की शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इसी बीच दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों 13-18 अप्रैल के बीच में शादी करने वाले हैं। लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। बता दें कि ये कार्ड ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का है।

ये कार्ड करीब 42 साल पुराना है जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दोनों की शादी का फेक कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसके मुताबिक दोनों जोधपुर के उमेद भवन में शादी करने वाले हैं। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि दोनों कब शादी करने वाले हैं। वहीं दोनों के माता पिता ने भी अभी इस बारे में कोई बात नहीं की है।

लेकिन बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया अपनी शादी का कार्ड नीतू और ऋषि कपूर की शादी के कार्ड जैसा ही बनवा सकते हैं। वहीं ये खबर भी सामने आई है कि दोनों ने अपनी गेस्ट लिस्ट को भी तैयार कर लिया है जिसमें करण जौहर, वरुण धवन, संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान, सैफ अली खान और करीना कपूर खान जैसे स्टार्स शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक शादी से पहले रणबीर बैचलर पार्टी भी कर सकते हैं। बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं लेकिन अभी तक दोनों ने शादी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने लॉन्च किया क्रिकेट ऐप, खत्म होगा MPL और ड्रीम 11 का दबदबा

जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल 31 मार्च...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े