पानी में बिस्किट डालकर खाते थे दर्शन, लंबे संघर्ष के बाद कश्मीर फाइल्स से मिली पहचान, करोड़ों के बन चुके हैं मालिक

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

हाल ही में द कश्मीर फाइल्स फिल्म रिलीज़ हुई है। रिलीज़ होने के करीब 1 महीने बाद भी ये फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म अब जल्द ही 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार करने वाली है। वहीं फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म में कृष्ण पंडित की भूमिका निभाने वाले दर्शन कुमार ने भी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है।

आज दर्शन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। लेकिन दर्शन ने यहाँ तक आने के लिए सालों से लंबा संघर्ष किया है। पिछले कई स्लाओन से वे इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं लेकिन पहचान उन्हें कश्मीर फाइल्स से ही मिल पाई है। दर्शन का जन्म दिल्ली केक किशनगढ़ गाँव में एक साधारण परिवार में ही हुआ था। शुरुआत से ही दर्शन एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियारा बनाना चाहते थे।

बताया जाता है कि 24 साल की उम्र में ही दर्शन एक्टिंग करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे। हालांकि मुंबई में समय बिताना उनके लिए आसान नहीं था। दर्शन ने खुद एक बार बताया था कि उनके पास पैसों की भी काफी परेशानी आ गई थी। ऐसे में कई बार दर्शन पानी में ही बिस्किट डालकर खाया करते थे। वहीं दर्शन के पास किराए के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे इसलिए वे पैदल ही ऑडिशन देने के लिए पहुंचा जाते थे।

करियर की बता करें तो दर्शन ने पहले 5 सालों तक थियेटर कलाकार के रूप में काम किया। 2001 में दर्शन को मुझे कुछ कहना है में छोटी सी भूमिका दी गई थी। इसके बाद 2003 में भी दर्शन ने “तेरे नाम” फिल्म में छोटी सी सहायक भूमिका निभाई। वहीं अब दर्शन टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। जहां उन्होंने छोटी बहू, बाबा ऐसो वर ढूंढो और देवो के देव महादेव में कम किया।

हालांकि उनके करियर को रफ्तार तब मिली जब दर्शन 2014 में आई मैरी कॉम की बायोपिक में उनके पति बने थे। वहीं अब दर्शन को कश्मीर फाइल्स में काम करने का मौका मिला। आज दर्शन अपनी कड़ी मेहनत से करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। वहीं दर्शन ने कश्मीर फाइल्स को लेकर अपना अनुभव साझा किया और बताया कि जब उन्होंने वास्तविक पीड़ितों के वीडियो उन्हें दिखाए तो वे तनाव में आ गए थे और 2 सप्ताह के बाद भी वे इस अवसाद से बाहर निकले। वहीं फिल्म देखने के बाद भी दर्शन काफी भावुक हो गए थे।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े