स्वरा भास्कर के साथ फिल्म बनाने वाले थे विवेक अग्निहोत्री, लेकिन इस कारण से दिखाया बाहर का रास्ता

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: हाल ही में द कश्मीर फाइल्स फिल्म रिलीज़ हुई है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशन विवेक अग्निहोत्री द्वारा किया गया है। ऐसे में विवेक भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं अब विवेक से जुड़े कई किस्से भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि विवेक और स्वरा भास्कर भी साथ में फिल्म बनाने वाले थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि शूटिंग से पहले ही स्वरा को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

विवेक और स्वरा का आपस में विवाद होता ही रहता है। दोनों ही एक दूसरे पर कई टिप्पणी भी कर चुके हैं। ऐसे में अब विवेक और स्वरा भास्कर की अनबन वाला किस्सा भी काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इस किस्से से जुड़ी कुछ खास बातें।

विवेक ने खुद बताई इस किस्से की सच्चाई

विवेक और स्वरा की अनबन किसी से छिपी नहीं है। दोनों के रिश्ते भी काफी अच्छे नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि पहले विवेक ने अपनी एक फिल्म के लिए स्वरा को ही चुना था। लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले ही स्वरा को रिप्लेस भी कर दिया गया। इस बारे में खुद एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया था। विवेक ने बताया था कि वे स्वरा भास्कर के साथ “बुद्धा इन अ ट्रेफिक जाम” में काम करने वाले थे।

इस फिल्म के लिए स्वरा को ही सबसे पहले चुना गया था। लेकिन लास्ट मिनट पर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। विवेक के मुताबिक शूटिंग से एक दिन पहले वे हैदराबाद जा रहे थे तब उनके निर्माता ने कहा था कि जब शूटिंग से पहले ही कोई इतने नखरे कर रहा है तो बाद में काफी मुश्किल होगी। बस इसी कारण से स्वरा को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

कश्मीर फाइल्स को लेकर ट्रोल हुई थी स्वरा

बता दें कि द कश्मीर फाइल्स को करोड़ों दर्शकों ने पसंद किया है। लेकिन स्वरा ने इस फिल्म की आलोचना करते हुए कहा था कि “अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको सफलता के लिए आपकी मेहनत को बधाई दे तो पहले बीते पांच साल में उनके सिर पर बैठकर गंदगी नहीं फैलाना चाहिए था” इस ट्वीट के बाद तो यूजर्स ने स्वरा को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े