New Delhi: बॉलीवुड में शाहिद कपूर एक जाना माना नाम है। हर कोई उन्हें पसंद भी करता है। शाहिद के लुक्स की हर लड़की दीवानी है। आज भी शाहिद के हैंडसम लुक पर कई लड़कियां जान छिड़कती हैं। वहीं शाहिद ने कई फिल्मों में काम करके भी दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। बता दें कि शाहिद का नाम मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। बताया जाता है कि एक बार दोनों को एक साथ एक होटल के कमरे में देखा गया था।
शाहिद ने कई अभिनेत्रियों को भी डेट किया था। लेकिन अब वे मीरा राजपूत से शादी कर चुके हैं। लेकिन शाहिद और सानिया के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला पाया। आइए जानते हैं इस किस्से से जुड़ी खास बातें
अकेले कमरे में साथ दिखे थे शाहिद और सानिया
शाहिद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग ही नाम बनाया है। हर कोई उनकी एक्टिंग और उनके अंदाज़ को पसंद करता है। कई बड़ी अभिनेत्रियां भी शाहिद के प्यार में दीवानी थी। शाहिद ने भी कई अभिनेत्रियों को डेट किया है। वहीं इसमें सानिया मिर्ज़ा का नाम भी शामिल है। जी हाँ शाहिद और सानिया की लव स्टोरी वाकई बहुत पुरानी है। बेशक अब दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं लेकिन माना जाता है कि एक समय पर दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे।
हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की लेकिन एक बार शाहिद और सानिया बैंगलोर के एक होटल में अकेले ठहरे हुए थे। ऐसे में ये बात सभी को पता चल गई थी और दोनों के रिश्ते में होने की खबर भी जंगल की आग की तरह फैल गई।
वेटर ने बताई थी सच्चाई
बताया जाता है कि जब दोनों होटल में साथ समय बिता रहे थे तो एक वेटर उनके कमरे में पहुंचा गया और दोनों को साथ में देखा। इसके बाद ही दोनों के रिश्ते में होने की खबर सामने आई थी। हालांकि माना जाता है कि कुछ समय बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की तो वहीं सानिया भी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी कर चुकी हैं।